नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?
How to Apply Alum on Face Before Bath: नहाने के लिए हम सभी महंगे साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ताकि, त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी आसानी से रिमूव हो जाए। लेकिन, इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव नहीं होते हैं। ऐसे में त्वचा पर जमी डेड स्किन को निकालने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी महंगे होते हैं। साथ ही, इनमें केमिकल्स भी होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो नहाने से पहले चेहरे पर घर में मौजूद चीजों को ही लगा सकते हैं। फिटकरी एक ऐसा ही घरेलू उपाय है, जिसे आप नहाने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। फिटकरी डेड स्किन सेल्स को निकालती है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। फिटकरी त्वचा का निखार भी बढ़ाती है। तो आइए, जानते हैं नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं( Nahane se Pehle Chehre Par Fitkari Kaise Lagaye)?
