Advertisement

45+ महिलाएं इस तरह लगाएं चेहरे पर फिटकरी, एकदम मिट जाएंगी झुर्रियां और आएगा ग्लो

How to Use Fitkari on Face in Hindi: अगर आप 45 साल की हैं, तो चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिटकरी त्वचा को यंग और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करती है। जानें, प्रयोग के तरीके-

Written By Anju Rawat
Published : June 12, 2025 12:22 PM IST

45+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?

How to Apply Alum on Face in 45: फिटकरी में एंटी-सेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। कई लोग स्किन इंफेक्शन होने पर फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। फिटकरी त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करती है। फिटकरी झुर्रियों, फाइन लाइंस और झाइयों को मिटाने में असरदार होती है। यानी फिटकरी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करके, त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए अगर आप 45 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिटकरी से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। यह त्वचा को अच्छी तरह से साफ करती है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करती है। आइए, जानते हैं 40+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं (40 saal ke bad chehre par fitkari kaise lagaye)?

फिटकरी और गुलाब जल

गुलाब जल भी त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को मिटाने में मदद करता है। फिटकरी और गुलाब जल को मिक्स करके लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं। 45+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी और गुलाब जल को मिक्स करके लगा सकती हैं। इससे त्वचा की रंगत भी साफ होगी और चेहरा खिला-खिला नजर आएगा। आप सप्ताह में 2-3 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फिटकरी और कच्चा दूध

कच्चा दूध स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आप 45 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो फिटकरी में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा।

Advertisement

फिटकरी और नींबू का रस

नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड दाग-धब्बों को रिमूव करता है। अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और आप दाग-धब्बों या झाइयों से परेशान हैं, तो फिटकरी में नींबू का रस मिलाकर प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें नींबू का रस और थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रबिंग करें। इससे सारे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे और दाग-धब्बे मिटेंगे।

फिटकरी और आलू का रस

आलू का रस भी दाग-धब्बों को मिटाने और त्वचा का निखार बढ़ाने में असरदार होता है। इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। 45+ महिलाएं फिटकरी में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें और इसका रस निकाल लें। अब इसमें फिटकरी का पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें।

फिटकरी और एलोवेरा जेल

अगर आपकी ड्राई, रूखी और बेजान त्वचा है, तो आप फिटकरी में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें फिटकरी का पाउडर मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को सप्ताह में 3-4 बार इस्तेमाल करें।