hamburger icon
A
Read in English

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल

Fenugreek Seeds For Hair Fall: मेथी दाना बालों को झड़ने से रोकने में प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 20, 2025, 9:41 AM

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल photo icon1/6

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें?

How to Stop Hair Fall With Fenugreek Seeds: बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। बाल झड़ने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। लेकिन अगर ज्यादा लंबे समय तक बाल झड़ते रहे, तो आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में, इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में मेथी दाना भी शामिल है। जी हां, मेथी दाना में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो हेयर फॉल को कंट्रोल करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद गंदगी और डैंड्रफ को हटाने में मदद करता है। नियमित रूप से मेथी दाना का इस्तेमाल करने से बालों को लंबा और घना बनाने में भी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं कि मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें (Methi Dana Se Balo Ka Jhadna Kaise Roke)?

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल photo icon2/6

मेथी दाना का हेयर मास्क

बालों का झड़ना रोकने के लिए आप मेथी दाना का हेयर मास्क भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए रात को दो चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों पर अप्लाई करें। करीब आधे घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - क्या वाकई हेयर फॉल रोकता है मेथी का पेस्ट? जानें इसे कैसे लगाएं और क्या सावधानियां बरतें

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल photo icon3/6

मेथी दाना और प्याज का रस

बालों का झड़ना बंद करने के लिए आप मेथी दाना और प्याज का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2-3 चम्मच प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झड़ने बालों की समस्या कम होगी। साथ ही, हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल photo icon4/6

मेथी दाना और सरसों का तेल

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप मेथी दाना में सरसों का तेल मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में एक चम्मच मेथी दाना डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा कर लें। अब इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। करीब 1-2 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रुकेगा और बाल लंबे-घने बनेंगे। Also Read - हेयर फॉल से परेशान हैं तो इस जड़ी-बूटी का करें इस्तेमाल, बाल बनेंगे मजबूत और बालों का झड़ना होगा बंद

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल photo icon5/6

मेथी दाना और नींबू

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो मेथी दाना में नींबू मिलकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2-3 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर अप्लाई करें और करीब 1 घंटे बाद सिर धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होगा। साथ ही, डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है।

मेथी दाना से बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे हेयर फॉल होगा कंट्रोल photo icon6/6

मेथी दाना और अंडा

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आप मेथी दाना में अंडा मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोने के बाद पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक अंडा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर अप्लाई करें और करीब आधे घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आपके बालों को पोषण देने में मदद करता है। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बाल लंबे-घने भी बनेंगे। Also Read - क्या मेथी बालों के लिए फायदेमंद है?