मेथी से बाल लंबे कैसे करें?
How To Use Fenugreek Seeds For Hair Growth: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, कुछ महिलाएं अपने बालों को लंबा करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं बाल लंबे करने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को नेचुरली लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में मेथी के बीज भी शामिल है। जी हां, मेथी के बीज में प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम, फैट, आयरन, जिंक और निकोटिनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उन्हें टूटने से भी रोकते हैं। इसके प्रयोग से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। तो आइए, जानते हैं मेथी से बाल कैसे लंबे करें (Methi Se Baal Lambe Kaise Kare)?
