hamburger icon
A
Read in English

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें

Curry Leaves For Hair Growth: क्या आप तरह-तरह के नुस्खों का इस्तेमाल करके थक गए हैं? और अब बाल बढ़ाने के लिए हेयर ट्रीटमेंट लेने की सोच रहे हैं? अगर हां तो रुक जाएं और एक बार करी पत्ता के तेल का इस्तेमाल करें। आपको और कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 23, 2025, 3:41 PM

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें photo icon1/6

बाल बढ़ाने का असरदार नुस्खा

Bal Badhane Ke Liye Curry Leaves Ka Use: आजकल बालों से जुड़ी कई समस्याएं बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है, जिसमें हेयर फॉल और रुकी हुई हेयर ग्रोथ को लेकर लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह नेचुरल तरीके से बालों की ग्रोथ को वापस ला पाए। यही कारण है कि आज हेयर ट्रांसप्लांट और अन्य हेयर ट्रीटमेंट का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कोई भी बाल बढ़ाने वाली तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले आप एक बार इस करी पत्ता से तैयार तेल को जरूर आजमाएं। ये आपके बालों को लंबा-घना बनाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें photo icon2/6

बालों पर करी पत्ता का इस्तेमाल क्यों जरूरी है?

खाने में तड़के के रूप में और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले करी पत्ता में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि मीठे नीम में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, बी, सी और ई सहित कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर बालों की जड़ों को मजबूत करने, हेयर फॉल को रोकने और हेयर ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। आइए हम करी पत्ता को हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने का तरीका जानें। Also Read - सरसों के तेल के साथ अरंडी या नारियल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा कॉम्बिनेशन बेहतर है?

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें photo icon3/6

करी पत्ता से बाल बढ़ाने वाला तेल कैसे बनाएं?

आज हम आपको करी पत्ते से हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे बनाने के लिए आपको चाहिए 2 कटोरी तरीक पत्ता, 1 लीटर नारियल का तेल, मेथी के 2 चम्मच बीज और एलोवेरा जेल 1 कटोरी। आइए अब हम आपको बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल करने का तरीका बताएं।

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें photo icon4/6

कैसे बनाएं करी पत्ता हेयर ग्रोथ ऑयल?

करी पत्ता से तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप करी पत्ता, मेथी सीड्स और एलोवेरा जेल को बताई गई मात्रा अनुसार मिक्सी में डालकर पीस लें। वैसे तो एलोवेरा के होते हुए आपको पानी की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अगर फिर भी पड़े तो सिर्फ जरूरत अनुसार ही डालें। पेस्ट को ज्यादा गाढ़ा न करें। अब आप कड़ाही लें और उसमें नारियल का तेल डालकर गैस में मध्यम आंच में पकने के लिए छोड़ दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें करी पत्ता वाला पेस्ट डालकर 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें photo icon5/6

कैसे करें तेल का इस्तेमाल

जब तेल पक जाए तो गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें और जब इस्तेमाल करना हो बोतल में रख दें। आप इस तेल को रात को सोने से पहले या सुबह हेयर वॉश करने से पहले लगा सकते हैं। इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व बालों को नरिश करने और उनमें जान डालने का काम करेंगे।

करी पत्ता से बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? 1 नुस्खे से लंबी-घनी हो जाएंगी जुल्फें photo icon6/6

किसी भी तेल का कर सकते हैं इस्तेमाल

वैसे तो इस तेल को बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि यह बालों में शाइन पैदा करता है। लेकिन अगर आपको यह सूट नहीं करता या आप कोई दूसरा तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। जैसे कि तिल का तेल, सरसों का तेल या फिर अरंडी का तेल। सभी तेल आपके बालों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?