गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा

How To Apply Curd On Face In Morning In Summer: गर्मियों में सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप सुबह चेहरे पर दही लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 9, 2025, 12:51 PM

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon1/6

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं?

How To Use Curd On Face In Morning In Summer: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए है। लेकिन गर्मियों में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में अधिकतर लोग पिंपल्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, गर्मियों में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों में दही भी शामिल है। जी हां, दही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों, टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, दही त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। नियमित रूप से चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप भी गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोज सुबह चेहरे पर दही लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं (Garmi Me Subah Chehre Par Dahi Kaise Lagaye)?

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon2/6

दही और बेसन

आप गर्मियों में सुबह चेहरे पर दही में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा।। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। Also Read - क्या सर्दियों में चेहरे पर दही लगा सकते हैं? जानिए फायदे, सही तरीका और जरूरी सावधानियां

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon3/6

दही और शहद

आप चाहें तो गर्मियों में सुबह चेहरे पर दही में शहद मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, टैनिंग और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon4/6

दही और नींबू

आप गर्मियों में सुबह चेहरे पर दही में नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह स्किन टोन को भी बेहतर करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। Also Read - चेहरे पर चावल का आटा और दही लगाने से क्या होता है?

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon5/6

दही और हल्दी

आप गर्मियों में सुबह दही में हल्दी मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें और इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा निखरी-बेदाग नजर आएगी।

गर्मी में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon6/6

दही और मुल्तानी मिट्टी

आप चाहें तो गर्मियों में सुबह चेहरे पर दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। Also Read - चेहरे से झाइयां हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल, निखर उठेगी त्वचा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source