गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Curd For Glowing Skin: गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 12, 2025, 9:37 AM

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon1/6

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए दही कैसे लगाएं?

How to Apply Curd On Face For Glowing Skin: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और निखरी हुई नजर आए। लेकिन गर्मियों में धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में अधिकतर लोगों को पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, गर्मियों में अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों को लगा सकते हैं। इन चीजों में दही भी शामिल है। जी हां, दही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को साफ करने में भी मदद करता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की टैनिंग, पिगमेंटेशन, फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं गर्मी में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं (Dahi Se Chehre Par Glow Kaise Laye)?

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon2/6

दही और हल्दी

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप दही में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के मुंहासों, दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा नेचुरली ग्लोइंग बनेगी। Also Read - क्या सर्दियों में चेहरे पर दही लगा सकते हैं? जानिए फायदे, सही तरीका और जरूरी सावधानियां

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon3/6

दही और शहद

गर्मियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप दही में शहद मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, टैनिंग और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon4/6

दही और बेसन

गर्मियों में चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप दही में बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा निखरी-बेदाग नजर आएगी। Also Read - चेहरे पर चावल का आटा और दही लगाने से क्या होता है?

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon5/6

दही और नींबू

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही में नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, स्किन टोन को भी बेहतर करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon6/6

दही और मुल्तानी मिट्टी

गर्मियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप दही और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। साथ ही, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी। Also Read - चेहरे से झाइयां हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल, निखर उठेगी त्वचा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source