कॉफी से टैनिंग कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Coffee For Tan Removal: टैनिंग हटाने के लिए कॉफी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written by priya mishra | Updated : April 30, 2025 1:38 PM IST

1/6

कॉफी से टैनिंग कैसे हटाएं?

How To Use Coffee For Tan Removal: गर्मियों में टैनिंग होना एक आम बात है। दरअसल, ज्यादा देर तक सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में रहने से स्किन सेल्स डैमेज हो जाते हैं, जिससे त्वचा टैन हो जाती है। टैनिंग होने पर चेहरे पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन का कलर भी डार्क हो जाता है। इसके कारण चेहरा काफी डल और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में, टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो टैनिंग हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों में कॉफी भी शामिल है। जी हां, कॉफी चेहरे पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो टैनिंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करती है। नियमित रूप से चेहरा पर कॉफी लगाने से त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है। तो आइए, जानते हैं कॉफी से टैनिंग कैसे हटाएं (Coffee Se Tanning Kaise Hataye)?

2/6

कॉफी और दही

टैनिंग हटाने के लिए कॉफी और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच कॉफी और चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा पर निखार आएगा। Also Read - चप्पल और सैंडल से पैर काले हो जाएं तो क्या करें? 1 नुस्खा ला देगा चमक

3/6

कॉफी और नींबू

स्किन की टैनिंग दूर करने के लिए कॉफी और नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो टैनिंग और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

4/6

कॉफी और एलोवेरा

अगर आप टैनिंग की समस्या से परेशान हैं, तो कॉफी को एलोवेरा के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, यह टैनिंग और सनबर्न से राहत दिलाने में भी मददगार होता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। इन दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। Also Read - गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए घरेलू उपाय

5/6

कॉफी और शहद

टैनिंग हटाने के लिए कॉफी और शहद का कॉम्बिनेशन भी काफी असरदार होता है। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और चमकदार नजर आएगी।

6/6

कॉफी और ऑलिव ऑयल

टैनिंग हटाने के लिए आप कॉफी में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच ऑलिव ऑयल को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे टैनिंग की समस्या दूर होगी और त्वचा मुलायम बनेगी। Also Read - झुलसती गर्मी में पीठ और गर्दन हो जाती है काली, इन व्हाइटनिंग पैक से तुरंत करें टैनिंग की परेशानी दूर