नारियल तेल से चेहरे के मुंहासे कैसे ठीक करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे एक्ने

Coconut Oil: नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से छुटकारा दिलाता है।

Written by Anju Rawat | Published : August 21, 2025 10:13 AM IST

1/6

नारियल तेल से चेहरे के मुंहासे कैसे ठीक करें?

Coconut Oil for Acne: नारियल तेल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा की जलन, खुजली और इरिटेशन को शांत करती है। नारियल तेल मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को मिटाने में असरदार होते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं नारियल तेल से चेहरे के मुंहासे कैसे ठीक करें (Nariyal Tel se Muhase Kaise Thik Kare)?

2/6

नारियल तेल और चंदन पाउडर

चेहरे के मुंहासे मिटाने के लिए आप नारियल तेल और चंदन पाउडर मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें और चेहरे को मॉइश्चराइज करें। चंदन पाउडर भी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है। इससे फोड़े-फुंसियों और मुंहासों से राहत मिलती है। Also Read - सर्दियों में रोज रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

3/6

नारियल तेल और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप चेहरे के मुंहासों से परेशान हैं तो नारियल तेल और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें नारियल तेल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है और त्वचा का निखार बढ़ाती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को मिटाने में असरदार होती है।

4/6

नारियल तेल और फिटकरी

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और फिटकरी को मिक्स करके लगा सकते हैं। आप एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। फिटकरी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है और यह दाग-धब्बों और झाइयों को भी मिटाती है। Also Read - पति देव को खूबसूरती का पाठ पढ़ाती हैं अदिति राव हैदरी, आप भी जाने कैसे करती हैं नारियल तेल का इस्तेमाल

5/6

नारियल तेल और बेसन

चेहरे के मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल और बेसन को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें नारियल तेल मिक्स करें। बेसन भी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखता है और स्किन का ग्लो बढ़ाता है। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। नारियल तेल त्वचा पर नमी बनाए रखता है।

6/6

नारियल तेल और हल्दी

अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो नारियल तेल और हल्दी के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए आप चाहें तो इस पेस्ट का इस्तेमाल कुछ दिनों तक रेगुलर कर सकते हैं।  Also Read - चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? जानें