सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी एकदम निखरी त्वचा

Chandan Powder for Face: सर्दियों में चंदन पाउडर लगाना स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। आप कई तरीकों से इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : December 22, 2025 7:55 AM IST

1/6

सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

Chandan Powder for Face: चंदन पाउडर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चंदन पाउडर त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर त्वचा ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है। इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में चंदन पाउडर का यूज कम ही करना चाहिए। खासकर, अगर आपकी ड्राई और बेजान त्वचा है तो चंदन पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को रूखा बना सकता है। लेकिन, आप चंदन पाउडर में कुछ ऐसी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं, जो स्किन को नमी प्रदान करते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है और रंगत साफ होती है। आइए, सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं (Sardiyo me Chehre Par Chandan Powder Kaise Lagaye)?

2/6

चंदन पाउडर और गुलाब जल

सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर और गुलाब जल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आप इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर करें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन हाइड्रेट रहेगी। Also Read - चंदन का लेप नहीं है किसी से कम, स्किन की इन 5 परेशानियों को कर सकता है दूर

3/6

चंदन पाउडर और कच्चा दूध

आप सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें कच्चा दूध मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें और चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। कच्चा दूध त्वचा को गहरााई से साफ करता है और इससे निखार बढ़ता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और झाइयां मिटती है।

4/6

चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल

सर्दियों में चंदन पाउडर के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के मुहांसे दूर हो जाते हैं।  Also Read - सर्दियों की रात को गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना शुरू कर दें, सुबह उठते ही शरीर में दिखेंगे ये 5 बदलाव

TRENDING NOW

5/6

चंदन पाउडर और चावल का पानी

आप सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर और दही को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें चावल का पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे सादे पानी से धो लें। चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाता है। चावल का पानी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। चंदन पाउडर और चावल का पानी लगाने से पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

6/6

चंदन पाउडर और शहद

चंदन पाउडर में शहद मिलाकर लगाना भी फायदेमंद होता है। शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार बनादता है। इसके लिए आप एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें शहद मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। कुछ दिनों तक रोजाना इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है। शहद चेहरे के दाग-धब्बों को भी मिटाता है।  Also Read - दिल्ली के प्रदूषण में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ध्यान, बता रहे हैं डॉ. संजय जैन