बेसन से चेहरे का कालापन और डलनेस कैसे दूर करें? जानें 5 तरीके, जो निखार देंगे त्वचा

Chehre Ka Kalapan Kaise htaye: अगर आपकी स्किन डल हो गई है और चेहरे का निखार उड़ सा गया है तो बेसन से तैयार ये 5 नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Written by Vidya Sharma | Updated : July 23, 2025 9:54 AM IST

1/6

चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें?

Chehre Par Besan Lagane Ka Tarika: आमतौर पर बेसन का इस्तेमाल खाने के तौर पर किया जाता है, लेकिन ये किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं है। जी हां, सदियों से ही बेसन का इस्तेमाल घरों में एक कॉस्मेटिक के रूप में किया जाता रहा है। लेकिन बेसन को चेहरे पर लगाने का सही तरीका पता न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पाता हैं। खासकर वे महिलाएं जो अपने चेहरे का कालापन दूर करना चाहती हैं, उन्हें बेसन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। कैसे? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने के लिए फेस पर बेसन लगाने के 5 अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

2/6

दही के साथ लगाएं बेसन

चेहरे का कालापन साफ करने के लिए आप एक-एक चम्मच दही और बेसन लें और उन्हें मिक्स कर लें। अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद देखें कैसे आपका चेहरा चमकने लगा है। Also Read - चेहरे पर बेसन में मिलाकर लगाएं हल्दी और दही, झाइयां हो जाएगी खत्म

3/6

बेसन और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है, स्कार्स को कम करता है और सूरज के कारण होने वाली टैनिंग को कम करने में भी मदद करता है। चेहरे का कालापन दूर करने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच बेसन में 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना है और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ना है। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

4/6

रंगत सुधारेगा बेसन और हल्दी का उबटन

हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है, जो एक्ने-पिंपल की समस्या का हल कर त्वचा की रंगत सुधारने और उसे चमक देने में मदद करती है। आप 2 चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी, 5 चम्मच गुलाब जल और 4 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर लगा लें।  Also Read - Besan for Face: चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं?

5/6

बेसन और नींबू का रस

नींबू का रस नेचुरल तरीके से ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है, जिसकी मदद से चेहरे का कालापन तो साफ होता ही है, साथ ही दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद मिलती है। लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को इससे सावधानी बरतनी चाहिए। आप 1 बड़े चम्मच बेसन उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें।

6/6

बेसन और ओट्स स्क्रब का इस्तेमाल

ओट्स एक बेहतरीन प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो त्वचा को बिना खरोंच पहुंचाए डेड स्किन सेल्स को हटाता है। आपको बस 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच पिसे हुए ओट्स, 1-2 चम्मच दूध या दही का इस्तेमाल करके स्क्रब तैयार करना है। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट कर रखने के बाद फेस वॉश करना है और फिर देखें कैसे कालापन दूर होता है। Also Read - चेहरे पर बेसन में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, 5 मिनट में चमक उठेगा चेहरा