(Skin Care With House Chores)
Chehre Par Besan Kaise Lagaye: महिलाओं के लिए सुबह का समय अक्सर भागदौड़ भरा होता है। नाश्ता बनाना, बच्चों को तैयार करना, पति का टिफिन बनाने फिर खुद खाना और अपना डिब्बा पैक करके ऑफिस जाना। खासकर अगर आप वर्किंग नहीं हैं तो नाश्ते के बाद घर के इतने काम हो जाते हैं कि खुद के लिए समय निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है फिर स्किन केयर करना तो दूर की बात है। लेकिन अगर आप अपने बिजी शेड्यूल में बस 10-15 मिनट निकालकर अपने चेहरे पर हमारा बताया पैक लगा लें, तो न सिर्फ आपकी त्वचा को तुरंत निखार मिलेगा, बल्कि स्किन पूरे दिन फ्रेश नजर आएगी। इसलिए आज हम आपको बेसन से बना एक ऐसा खास पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे सुबह नाश्ता बनाने के बाद सिर्फ 10 मिनट लगाकर रखना है और फिर मुंह धो लेना है। फिर सारी सखी-सहेलियां आपसे आपकी ग्लोइंग स्किन का राज ही पूछती रहेंगी। (Secrets Of Glowing Skin)