पिंपल्स और मुंहासे होंगे दूर, बस डाइट में शामिल कर लें ये गुलाबी सब्जी
Benefits of Beetroot for Skin: आप भी चेहरे के पिंपल्स, एक्ने, ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों की समस्या से परेशान हैं, तो आज ही डाइट में गुलाब सब्जी चुकंदर को शामिल कीजिए। चुकंदर आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुणों का पावर हाउस माना जाता है। चुकंदर खाने से खून साफ होता है। इससे चेहरे के दाग- धब्बे, झाइयां, झुर्रियां यहां तक की एक्ने की समस्या भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। डाइटिशियन दीपिका दुआ अरोड़ा का कहना है रोजाना थोड़ी मात्रा में चुकंदर खाने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है। जिससे स्किन को नमी मिलती है और चेहरे से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती हैं।