hamburger icon
A
Read in English

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे

Aloe Vera For Pigmentation: चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 13, 2025, 9:27 AM

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे photo icon1/6

एलोवेरा से झाइयां कैसे हटाएं?

How To Use Aloe Vera For Pigmentation: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग नजर आए। लेकिन झाइयां चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं। झाइयां चेहरे पर दाग की तरह नजर आती हैं, जिसके कारण त्वचा डार्क नजर आने लगती है। ऐसे में, कई लोग चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपायों में एलोवेरा भी शामिल है। जी हां, एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं (Aloe Vera Se Jhaiya Kaise Hataye)?

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे photo icon2/6

एलोवेरा और नींबू

चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए आप एलोवेरा में नींबू मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को निखारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। Also Read - स्किन पिगमेंटेशन क्यों होती है? जानें क्या है इलाज और बचाव का तरीका

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे photo icon3/6

एलोवेरा और शहद

आप चाहें तो चेहरे से झाइयां हटाने के लिए एलोवेरा में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे photo icon4/6

एलोवेरा और गुलाब जल

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप एलोवेरा में गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। Also Read - स्किन की पिगमेंटेशन का दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे photo icon5/6

एलोवेरा और टमाटर का रस

चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप एलोवेरा में टमाटर का रस भी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, टमाटर के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां गायब हो जाएंगी।

एलोवेरा से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे photo icon6/6

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी के मिश्रण के इस्तेमाल से भी झाईयों को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा। Also Read - मुल्तानी मिट्टी से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन