गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा

How To Apply Aloe Vera On Face At Night In Summer: गर्मियों में सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रात को चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: June 13, 2025, 12:53 PM

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon1/6

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?

How To Use Aloe Vera On Face At Night In Summer: एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा को शामिल करते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियों, टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। एलोवेरा त्वचा की जलन और रेडनेस को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए आप गर्मी में चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं (Garmi Me Raat Ko Chehre Par Aloe Vera Kaise Lagaye)?

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon2/6

एलोवेरा और गुलाब जल

आप गर्मियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा भी दिला सकते है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। Also Read - गर्मी में ऑफिस पहुंचते-पहुंचते चेहरा हो जाता है एकदम लाल, तो अपनाएं ये टिप्स जिनसे स्किन हो जाएगी फिर से नॉर्मल

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon3/6

एलोवेरा और नींबू

आप चाहें तो गर्मियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा में नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon4/6

एलोवेरा और बेसन

आप गर्मियों में रात को एलोवेरा में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसकी आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी। Also Read - चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं तो लगाएं ये 1 चीज, दूर होगी समस्या और खिलेंगी त्वचा

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon5/6

एलोवेरा और शहद

आप गर्मियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा और शहद को मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

गर्मी में रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon6/6

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

आप चाहें तो गर्मियों में रात को अपने चेहरे पर एलोवेरा में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। Also Read - मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source