बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम

बवासीर भी दो तरह की होती है खूनी और बादी और ये दोनों ही समस्याएं लोगों का जीना मुहाल कर देती है। आपको बताते हैं कैसे बवासीर में एलोवेरा का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और इसे कैसे यूज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 17, 2022, 12:24 PM

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम photo icon1/6

बवासीर के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल!

Aloe Vera For Piles in Hindi: खराब जीवनशैली और खाने की अनहेल्दी आदतों ने लोगों को कई बीमारियों का शिकार बना दिया है, जिसमें से कुछ बहुत ही ज्यादा घातक हैं। इन्हीं में से एक है बवासीर, जो न सिर्फ किसी व्यक्ति को असहनीय दर्द का अहसास कराती है बल्कि उस व्यक्ति का कुछ भी खाने का मन हो तो उसे भी नहीं खाना होता है। बवासीर की स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब व्यक्ति को ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। बवासीर भी दो तरह की होती है खूनी और बादी और ये दोनों ही समस्याएं लोगों का जीना मुहाल कर देती है। हालांकि ऐसे बहुत से घरेलू नुस्खे हैं, जो इस समस्या के उपचार का दावा करते हैं लेकिन सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। कुछ कारगर घरेलू नुस्खों में से एक है एलोवेरा, जो कई समस्याओं में बड़े काम आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आयुर्वेदिक औषधि का इस्तेमाल खूनी और बादी दोनों तरह की बवासीर में किया जाता है और ये बहुत कारगर भी साबित होता है। अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक समस्या से परेशान हैं तो आप ये तरीका आजमा सकते हैं। आपको बताते हैं कैसे बवासीर में एलोवेरा का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और इसे कैसे यूज किया जा सकता है।

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम photo icon2/6

बवासीर में एलोवेरा के फायदे (Aloe Vera Benefits In Piles In Hindi)

यूं तो एलोवेरा को आयुर्वेद में किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं माना गया है लेकिन बवासीर में इसका इस्तेमाल आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। बवासीर को जड़ से खत्म करने में एलोवेरा आपके बड़े काम आ सकता है। एलोवेरा में ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। एलोवेरा का सेवन न सिर्फ कब्ज की समस्या को दूर करता है बल्कि बवासीर के दर्द को कम करने का भी काम करता है। एलोवेरा का इस्तेमाल करने पर आपको खूनी बवासीर में भी काफी फायदा मिलता है। आप इन 4 तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।  Also Read - हर महिला के मां बनने के सपने का दुश्मन है प्री-एक्लेमप्सिया, एक्सपर्ट्स से जानें इस गंभीर बीमारी के बारे में

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम photo icon3/6

1-एलोवेरा का जूस

अगर आपको बवासीर है और आप तेज दर्द व ब्लीडिंग से परेशान हैं तो आप इस समस्या को हल करने के लिए एलोवेरा के जूस पी सकते हैं। एलोवेरा का जूस न सिर्फ आपको दर्द में राहत पहुंचाएगा बल्कि ब्लीडिंग को भी कम करने में काफी मदद करेगा। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। आपको करना सिर्फ इतना है कि एलोवेरा के ताजी टहनी को काट लें और उसके गूदे को मिक्सी में पीसकर जूस बना लें। सुबह उठने के बाद रोजाना सुबह इसका सेवन करें।

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम photo icon4/6

2-पीसकर लगाएं पत्ते

अगर आपको बवासीर है तो निश्चित रूप से शौच के वक्त काफी परेशानी का सामना करना होता होगा। इस समस्या में आप मस्सों से परेशान हो जाते होंगे। इस स्थिति में आप एलोवेरा की टहनी की अच्छी तरह से पीस लें और उसका लेप बना लें। अब इस लेप को मस्सों पर लगाएं। नियमित रूप से कुछ दिन तक ऐसा करें, जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा। आप इस लेप का इस्तेमाल दिन में तीन से चार बार तक कर सकते हैं।  Also Read - गर्मियों के दिनों में दस्त लगना कहीं किसी बड़ी बीमारी का संकेत तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम photo icon5/6

3-एलोवेरा जेल का करें यूज

जैसा कि आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल से ठंडक मिलती है लेकिन हल्दी के साथ इसका इस्तेमाल आपके लिए बवासीर में किसी रामबाण नुस्खे से कम नहीं है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको एक चम्मच से ज्यादा एलोवेरा जेल लेना है और उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाना है। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और उस लेप को गुदा पर लगाएं। रात में सोने से पहले नियमित रूप से दो सप्ताह तक इस लेप को लगाएं। आपको निश्चित ही इस परेशानी में आराम मिलेगा।

बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल! खूनी और बादी बवासीर में मिलेगा आराम photo icon6/6

4-खुजली हो तो करें ये

बवासीर में अक्सर लोगों को खुजली और दर्द की समस्या रहती ही है, जिसे दूर करने के लिए आप एलोवेरा की टहनियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक टहनी को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडी हो जाने पर इन टुकड़ों को गुदा पर अच्छी तरह से लगाएं। आपको बवासीर के दौरान होने वाली खुजली में आराम मिलेगा।  Also Read - बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेद पर ज्यादा भरोसा क्यों करते हैं लोग?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source