बंद नाक को खोलने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कैसे करें?

Ajwain Khane Ke Fayde: क्या आप अपनी बंद नाक से परेशान हो गए हैं? अगर हां तो दवाइयों का इस्तेमाल करना छोड़ दें और हमारे बताए अजवाइन के नुस्खे को जरूर इस्तेमाल करें।

Written by Vidya Sharma | Published : September 30, 2025 9:28 AM IST

1/6

अजवाइन के फायदे

Ajwain Ka Pani Pine Ke Fayde: इसमें कोई दो राय नहीं है कि अजवाइन हमारे पेट को हेल्दी रखने के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन ए, के और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये गुण पेट में जलन, सूजन और एसिडिटी को कम करने में फायदे होते हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि आप अजवाइन की मदद से अपनी बंद नाक को खोल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं अजवाइन से बंद नाक खोलने का तरीका।

2/6

नाक कब बंद होती है?

नाक बंद होना एक आम समस्या है जो कई लोगों को परेशान करती है। ये कई कारणों से हो सकती है जैसे कि सर्दी, एलर्जी, साइनस इन्फेक्शन आदि। वैसे तो बंद नाक को खोलने के लिए कई घरेलू नुस्खे हैं, लेकिन अजवाइन का नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ पेट को ठीक रखता है, बल्कि नाक की समस्या को ठीक करने में भी फायदेमंद है। Also Read - पेट में गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकती है अजवाइन, इन 3 तरीकों से करें सेवन

3/6

अजवाइन के पानी का लें भाप

जिस तरह हम अपनी बंद को खोलने के लिए गर्म पानी में विक्स डालते हैं उसी तरह अगर आप अजवाइन डालकर पानी गर्म करते हैं और फिर इसका भाप लेते हैं तो यह असरदार होगा। आप एक पतीले में गर्मी पानी भरकर रख दें। अब एक कपड़ा लें और टेंट की तरह खुद को ढक लें और पतीले के ऊपर मुंह रखकर भाप लें। ऐसा करने से आपकी बंद नाक खुल जाएगी।

4/6

अजवाइन का पानी

अगर आप भाप नहीं लेना चाहते हैं तो एक गिलास पानी में अजवाइन और अदरक को उबालकर पी लें। ये दोनों ही आपकी बंद नाक को खोलने में मदद करेंगे। अजवाइन के पानी को पीने से नाक के मार्ग में जमा बलगम निकल जाता है और नाक खुल जाती है। Also Read - रोज रात को सोते समय खाएं अजवाइन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

5/6

घर पर बनाएं अजवाइन की पोटली

जिस तरह कोरोना के समय पर लोग अजवाइन, सौंफ और लौंग को भूनकर एक पोटली में बांधकर इस्तेमाल कर रहे हैं, आप अपनी बंद नाक को खोलने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। अजवाइन की सुगंध इतनी तेज होती है कि वह बंद नाक को खोलने में असरदार होती है। आप भी एक पोटली में तीनों चीजों को बांधकर सुंघे और अपने साथ लेकर सोएं।

6/6

अजवाइन का चूर्ण

नाक और गले की समस्या को ठीक करने के लिए आप अजवाइन का पाउडर भी खा सकते हैं। लेकिन इसे खाने का सही तरीका आना चाहिए। इसे बनाने व खाने के लिए सबसे पहले आप अजवाइन को तवे में भून लें और फिर उसे पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब आप इसे एक चम्मच शहद के साथ खाएं। फिर देखें कैसे आपकी बंद नाक के साथ हर समस्या ठीक हो जाती है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - अजवाइन के पत्ते खाने के 7 फायदे