Sign In
  • हिंदी

कलाई की नसों में सूजन से कामकाज हो सकता है ठप, इन तरीकों से तुरत पाएं राहत

कलाई की नसों में सूजन को कम करने के लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Published : April 2, 2023 7:57 AM IST

कलाई की नसों में सूजन के घरेलू उपाय

हाथ-पैरों की नसों में सूजन और दर्द होने पर हमारा कामकाज प्रभावित होता है। मुख्य रूप से जब कलाई की नसों मं सूजन हो जाए, तो काफी ज्यादा दर्द होता है। कलाई में सूजन होने के कई कारण हो सकते है, जिसमें लगातार काम करना, ब्लड सर्कुलेशन सही से न होना, शरीर का वजन बढ़ना, कलाई पर किसी तरह का दबाव होना, इत्यादि हो सकता है। कलाई की नसों में सूजन और दर्द की शिकायत होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

हल्दी का लेप

कलाई की नसों में सूजन होने पर हल्दी के लेप का प्रयोग करें। हल्दी के लेप में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम कर सकता है। हल्दी का लेप तैयार करने के लिए 1 चम्मच हल्दी लें। इसमें थोड़ा सा तेल मिक्स करके लेप तैयार कर लें। इसके बाद इसे कलाई पर लगाएं और एक कपड़ा बांध लें। इससे कलाई की सूजन से आराम मिलेगा।  Also Read - World Malaria Day 2023: Malaria से बचाव का ये है सही तरीका, जानें क्या कहना है Experts का

बर्फ का करें प्रयोग

कलाई की नसों में सूजन होने पर आप बर्फ के टुकड़ों से अपनी कलाई की सिंकाई करें। इससे सूजन और दर्द से काफी आराम मिलेगा। इसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़े लें। अब इसे एक कॉटन के कपड़े में लपेटकर प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। इससे सूजन और दर्द से आराम मिलेगा।

एक्यूप्रेशर से सूजन होगा कम

कलाई की नसों में सूजन को कम करने के लिए आप एक्यूप्रेशर की मदद लें सकते हैं। इससे नसों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा। एक्यूप्रेशर के लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद लें।  Also Read - झारखंड में कोरोना विस्फोट, एक ही स्कूल की 69 छात्राएं संक्रमित, स्कूलों को दिए गए खास निर्देश

हीट थेरेपी सूजन करे कम

सूजन की परेशानियों को कम करने में हीट थेरेपी कारगर साबित हो सकता है। अगर आपकी कलाई में काफी दर्द हो रहा है, तो आप हीट थेरेपी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप गर्म पानी लें। अब इसमें सूती कपड़े से डुबोकर इसे निचोड़ दें। इसके बाद इस कपड़े से अपनी कलाई की सिंकाई करें। अगर आपके बास हॉट पैक है, तो आप उससे भी अपनी कलाई की सिंकाई कर सकते हैं।

गर्म तेल से मालिश

कलाई की नसों में सूजन और दर्द होने की स्थिति में आप गर्म तेल से भी कलाई की सिंकाई कर सकते हैं। इससे दर्द से काफी हद तक आराम मिलेगा। इसके लिए 1 कटोरी में गर्म तेल लें। अब इसे अपनी कलाई की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे कलाई की सूजन कम होगी।  Also Read - Controlling Stress: स्ट्रेस होने पर करें ये 5 सिम्पल काम, मिनटों में भागेगा तनाव