Dark Forehead Problem: चेहरा साफ लेकिन माथा डार्क? इन घरेलू उपायों से करें स्किन टोन बैलेंस

Mathe Ka Kalapan Kaise Dur Kare: क्या आपका पूरा चेहरा साफ नजर आता है, लेकिन माथे का कालापन अलग से हाईलाइट होता है? आइए जानें इसका कारण।

Written by Vidya Sharma | Published : March 10, 2026 10:40 AM IST

1/6

माथे के कालेपन को हल्का करने का तरीका

Dark Forehead Ke Liye Remedy: हम अपने चेहरे पर दस चीजें लगाते हैं ताकि अपनी खूबसूरती को थोड़ा और बढ़ा पाएं। लेकिन आखिर में बस एक ही कमी रह जाती है और वह है माथे का कालापन। भले ही हमारा पूरा चेहरा ग्लो कर रहा हो लेकिन माथा अक्सर डार्क या अनइवन ही नजर आता है। हम इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन थोड़ी सी भूल हमारे लुक को खराब कर देती है। ऐसे में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि माथा चेहरे से काला क्यों दिखता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है तो फिक्र न करें। क्यों? क्योंकि आज हम आपको इस लेख में चेहरे की तुलना में माथा डार्क दिखने के कारण और इस समस्या को ठीक करने के उपायों के बारे में बताने वाले हैं।

2/6

जानें चेहरे साफ लेकिन माथा काला क्यों दिखता है?

चेहरे की तुलना में माथा काला इसलिए दिखता है क्योंकि हमारे बाल अक्सर माथे पर लगते रहते हैं। वहीं स्कैल्प इतनी ऑयली होती है कि उसका तेल बालों के जरिए माथे पर भी आ जाता है, जिससे वह काला दिखने लगता है। इसके अलावा जब आप धूप में ज्यादा रहते हैं, हार्मोन चेंज होते हैं, आपके स्किन केयर में कोई कमी रहती है, कोई प्रोडक्ट का केमिकल सूट नहीं करता या फिर कोई अन्य मेडिकल कारण से ऐसा हो सकता है। अगर यह नई-नई समस्या हो और आपको किसी अन्य तरह से परेशान नहीं करती है तो घरेलू नुस्खे की मदद से आप इसे ठीक कर सकते हैं। आइए आपको स्किन टोन को इवन करने वाले नुस्खों के बारे में बताते हैं। Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IGUR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं

3/6

माथे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी में क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो हमारे पोर्स को साफ करने, स्किन टोन को इवन करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन पर एक्सट्रा ऑयल जमा होने से रोकते हैं। जब ये समस्याएं कम होंगी तो आपकी स्किन टोन में आनी शुरु हो जाएगी और माथे का कालापन दूर होने लगेगा।

4/6

बेसन और कच्चे दूध का पेस्ट

माथे के कालेपन को दूर करने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में जरूरत अनुसार कच्चा दूध डालकर मिक्स कर लें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। बेसन त्वचा से गंदगी को साथ करने, पोर्स की गंदगी निकालने, एक्ने को ठीक करने, पुरा स्कार्स को हल्का करने और माथे के साथ-साथ पूरे चेहरे के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा अगर हम दूध की बात करें तो वह स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। Also Read - गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगी सौंफ, जानिए खाने के 5 आसान तरीके; जिससे मन रहेगा Cool

5/6

माथे पर लगाएं चंदन

चंदन की तासीर बहुत ठंडी होती है और यह माथे की गर्मी को कम कर, गर्मी से होने वाले पिंपल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। अगर आप इस गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने फोरहेड पर लगाते हैं तो यह माथे का कालापन हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा मन को शांत रखने में भी फायदेमंद होता है।

6/6

माथे पर रोज लगाएं कच्चा दूध

अगर आप अपने माथे के कालेपन को ठीक करना चाहते हैं तो रोज रात को सोने से पहले अपने माथे पर कच्चा दूध लगाकर सोएं। इसमें लैक्टिक एसिड, विटामिन, और कैल्शियम होता है। इसके गुण डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। इस नुस्खे को रोज आजमाे से आपके फोरहेड की स्किन इवन हो जाएगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - 90% लोग करते हैं ये गलती, इसलिए लंबी ड्राइव में बढ़ता है पैर दर्द: फिटनेस ट्रेनर की सलाह