त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज

Remedies for Monsoon Fungal Infection : स्किन पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 18, 2025, 11:52 AM

त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज photo icon1/6

फंगल इन्फेक्शन की परेशानी दूर करे ये देसी नुस्खे

Monsoon Fungal Infection : मानसून में त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन की परेशानी होना काफी आम है। इसका मुख्य कारण मौसम का काफी गर्म और नमी काफी ज्यादा होना होता है, जिसके चलते फंगस पनपने का खतरा रहता है। स्किन पर फंगल इन्फेक्शन में आपको दाग, एथलीट फुट और नाखूनों के ऊपर फंगल होने का खतरा रहता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको कुछ बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत होती है। इसके साथ ही आप मानसून में होने वाले फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे फंगल इन्फेक्शन की परेशानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं मानसून में फंगल इन्फेक्शन होने पर क्या करें?

त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज photo icon2/6

हल्दी फंगल इन्फेक्शन की परेशानी करे कम

हल्दी एक शक्तिशाली एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर मसाला है। फंगल इन्फेक्शन होने पर आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप थोड़े से पानी में हल्दी को मिलाकर संक्रमित वाले स्थान पर लगाएं। इससे फंगल इन्फेक्शन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप हल्दी की चाय या फिर हल्दी से बना काढ़ा पी सकते हैं। इससे काफी हद तक आपकी समस्याएं कम हो सकती हैं।  Also Read - गर्मियों में फंगल इंफेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज photo icon3/6

बरसात में स्किन को सुरक्षित रखे एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह न सिर्फ आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है, बल्कि स्किन पर होने वाली इन्फेक्शन की परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे डैमेज स्किन को दोबारा से रिपेयर करने में मदद मिल सकती है।

त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज photo icon4/6

टी ट्री ऑयल से करें फंगल इन्फेक्शन की परेशानी दूर

फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फंगल इन्फेक्शन से प्रभावित हिस्से पर आप इसे किसी भी ऑयल के साथ मिक्स करके अपलाई कर सकते हैं। दिन में दो से तीन बार इसे लगाने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।  Also Read - मॉनसून में बार-बार होता है पैरों में फंगल इंफेक्शन तो आजमाएं ये 3 घरेलू उपाय, मिलेगा दर्द और खुजली से आराम

त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज photo icon5/6

दही से करें फंगल इन्फेक्शन का इलाज

त्वचा पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसका प्रयोग आप डायरेक्ट अपनी प्रभावित स्किन पर कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको इससे असर नहीं दिख रहा है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

त्वचा पर फंगल संक्रमण का इलाज कैसे करें? जानें 5 देसी नुस्खे, जिनसे इन्फेक्शन का होगा इलाज photo icon6/6

फंगल इन्फेक्शन से बचाए एप्पल साइड विनेगर

बरसात में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत होने पर आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो फंगस का इलाज करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें दो बड़े चम्मच पानी मिक्स कर लें। इसके बाद रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर इसे लगाएं। इससे फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कम किया जा सकता है।  Also Read - फिटकरी से ठीक करें फंगल इंफेक्शन, इस तरह इस्तेमाल करने से मिट जाएगी खुजली और चकत्ते

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source