पीरियड्स के दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाए अदरक, इन 5 तरीकों से करें सेवन

Ginger for Periods Pain: पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से तरीके-

Written by Kishori Mishra | Updated : February 27, 2023 3:33 PM IST

1/6

पीरियड्स में कैसे करें अदरक का सेवन

Ginger for Periods Pain: अदरक स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। अगर आप रोजाना अदरक का सेवन करते हैं, तो यह आपकी कई परेशानी दूर हो सकती हैं। खासतौर पर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में अदरक काफी प्रभावी हो सकता है। दरअसल, अदरक में जिंजरोल होता है, जो शरीर की सूजन को कम कर सकता है। इसके सेवन से आप गर्भाशय के मसल्स में होने वाली सिकुड़न को कम कर सकते हैं। यह आपके शरीर प्राकृतिक रूप से गर्मी प्रदान करता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को शांत कर सकता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए कैसे करे अदरक का सेवन?

2/6

हल्दी और अदरक

पीरियड् के दर्द को दूर करने के लिए आप अदरक और हल्दी का सेवन कर सकते हैं। अदरक और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह दर्द और ऐंठन से भी आराम दिला सकता है। पीरियड्स के दौरान आप हल्दी और अदरक का सेवन चाय के रूप में कर सकते हैं।  Also Read - भारत में अभी भी कई बच्चे कैंसर अस्पतालों देर से क्यों पहुंचते हैं? कैसे थोड़ी जागरूकता बच्चे की जान बचा सकती है

3/6

अदरक और शहद

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक और शहद का एक साथ सेवन करें। अदरक और शहद में मौजूद गुण पीरियड्स के दौरान आपकी मांसपेशियों को आराम दिला सकता है, जिससे दर्द और ऐंठन कम हो सकती है। इसका सेवन आप अदरक को हल्का सा पका लें। अब इसे कद्दूकस करके इसमें शहद मिक्स करके खाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

4/6

अदरक की चाय

अदरक की चाय भी पीरियड्स के दर्द में आपके लिए हेल्दी होती है। चाय बनाने के लिए 1 कप पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसमें कद्दूकस करके अदरक डालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छानकर इसमें 1 चम्मच शहद डालकर चाय की तरह पिएं। इससे पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है।  Also Read - छोटे बच्चों में बढ़ रहे हैं इन 5 तरह के कैंसर के मामले, जानें क्या हैं इनके लक्षण और कारण

5/6

अदरक और गुड़ (Ginger And Jaggery)

आयुर्वेद में अदरक और गुड़ को गले की खराश और कफ को दूर करने में काफी प्रभावी माना गया है। इसके लिए आप एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा सा गुड़ मिला लें। दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करने से आपको कफ की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है।

6/6

अदरक और दूध

दूध और अदरक का मिश्रण पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को शांत करने में प्रभावी माना जाता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले 1 गिलास दूध में अदरक को कद्दूकस करके डालें। अब इस दूध को थोड़ी देर के लिए उबालकर पिएं। इससे दर्द से आराम मिल सकता है।  Also Read - बच्चों के शरीर को खोखला कर देती है प्रोटीन की कमी, डॉक्टर ने कहा- पेरेंट्स इन 5 लक्षणों पर जरूर दें ध्यान