पैरों की नसों की सूजन ठीक करने का उपाय
Pero Ki nase Sujne Par Kya Kare: कई बार हम देखते हैं कि कुछ लोगों के पैरों की नसें सूजने लगती है। शुरुआत में हम अनदेखा कर देते हैं लेकिन आगे चलकर समझ आता है कि ये कोई मोच की सूजन नहीं बल्कि वैरिकोज वेन्स है, यानी कि ऐसी समस्या जिसमें पैरों की नसें सूज जाती है और पूरे पैर को भी सुजा देती हैं। ऐसा तब होता है जब पैरों की नसें कमजोर हो जाती हैं और उनमें रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है। इस वजह से नसें फूल जाती हैं और मुड़ जाती हैं। इस स्थिति में पैरों में दर्द, भारीपन और असहजता महसूस होती है। लेकिन न्यूरोलॉजिस्ट विनीत बंगा ने इस समस्या को ठीक करने के लिए 5 उपाय बताए हैं, जिन्हें आप फॉलो करके अपने पैरों की सूजन को कम कर सकते हैं।