English हिन्दी
Advertisement

गर्मी में चेहरे की देखभाल कैसे करें? जानें 5 टिप्स, जिनसे स्किन बनी रहेगी हेल्दी

Skin Care Tips in Hindi: स्किन को हेल्दी रखने के लिए देखभाल बेहद जरूरी है। आप इन टिप्स को फॉलो करके गर्मी में त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

Written By Anju Rawat
Published : June 26, 2025 10:43 AM IST

गर्मी में चेहरे की देखभाल कैसे करें?

Tips for Skin Care in Summer: हर कोई चमकदार, मुलायम और बेदाग त्वचा की चाह रखता है। लेकिन, गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोगों को मनचाही त्वचा नहीं मिल पाती है। इसके अलावा सही तरीके से त्वचा की देखभाल न करने से भी, स्किन खराब हो जाती है। इसलिए स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए, त्वचा की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर आप सही तरीके से स्किनकेयर करेंगे, तो इससे त्वचा के दाग-धब्बे और मुंहासे ठीक होंगे। साथ ही, त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन बेदाग नजर आएगी। खासकर, गर्मी में चेहरे की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि गर्मी में चेहरे की देखभाल करने के लिए क्या लगाएं? आइए, जानते हैं कि गर्मी में चेहरे की देखभाल कैसे करें (Garmi me Chehre ki Dekhbhal Kaise Kare)?

मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

गर्मी में चेहरे की देखभाल के लिए आपको मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। मॉइश्चराइजर सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। सभी स्किन टाइप के लोगों को मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना चाहिए। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

वैसे तो सभी मौसम में सनस्क्रीन का यूज करना जरूरी होता है। लेकिन, गर्मियों में आपको सनस्क्रीन बिल्कुल स्किप नहीं करना चाहिए। सनस्क्रीन को अपने स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करें। सनस्क्रीन लगाने से सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव होता है। इससे टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

Advertisement

स्किन को एक्सफोलिएट करें

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सफोलिएशन भी बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं। इससे पोर्स हेल्दी बनते हैं और मुंहासों से बचाव होता है। आप चेहरे की स्क्रबिंग के लिए कॉफी और शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

स्किन को हाइड्रेट रखें

शरीर के साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखना भी जरूरी होता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूरी पीना चाहिए। आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलेगा।

हेल्दी डाइट लें

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें। फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। सब्जियां भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। हेल्दी स्किन के लिए अपनी डाइट में नट्स और सीड्स भी जरूर शामिल करें।