hamburger icon
A
Read in English

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स

Diwali Ke Liye Skin Care Tips: अगर दिवाली में मेकअप करने बाद आपका चेहरा काला दिखने लगता है या फिर आपका मेकअप उतरने लगता है तो हमारी बताई इन 5 टिप्स को जरूर अपनाएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 16, 2025, 4:05 PM

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स photo icon1/6

दिवाली पर मेकअप व स्किन का ख्याल कैसे रखें?

Diwali Ke Pollution Mai Makeup Care Kaise Kare: दिवाली के दिन हम सभी महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं और सखी-सहेलियों से खूबसूरत दिखने के लिए सुंदर सा मेकअप भी करती हैं। लेकिन इस दौरान पटाखों का धुआं और हवा में मौजूद नमी त्वचा व त्योहार के दिन किए गए मेकअप को खराब कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान रखें। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप पॉल्यूशन से होने वाली स्किन प्रॉब्लम से बच सकते हैं और मेकअप को टिकाऊ बना सकते हैं।

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स photo icon2/6

प्राइमर लगाना ना भूलें

मेकअप को सेट करने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। यह न सिर्फ मेकअप को त्वचा पर रोकने का काम करता है, बल्कि पोर्स को स्मूदली बंद कर उनमें मेकअप घुसने से रोकता है। वहीं अक्सर हमारे चेहरे पर आने वाले तेल को रोकने में भी प्राइमर फायदेमंद होता है। Also Read - Diwali 2024: दिवाली पर चाहिए पार्लर जैसा ग्लो, तो घर पर बेसन से इस तरह करें फेशियल

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स photo icon3/6

फाउंडेशन का रखें ध्यान

कई महिलाएं अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। यह स्किन को भी खराब कर सकता है और चेहरे को और काला दिखा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जिससे व त्वचा पर टिका रहेगा। वरना अगर आप ऑयली स्किन पर गलत फाउंडेशन लगाती हैं तो मेकअप के पिघलने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स photo icon4/6

सेटिंग पाउडर या स्प्रे का इस्तेमाल

अक्सर कई महिलाएं अपने चेहरे पर मेकअप करने बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करती हैं, जिसके बाद जाहिर सी बात है मेकअप हटेगा ही। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना सेटिंग स्प्रे या पाउडर के हमारे चेहरे पर धूल-मिट्टी चिपक जाते हैं और एक्ने-पिंपल्स होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए सेटिंग स्प्रे की मदद से अपने मेकअप को सेट करें और स्किन के लिए प्रोटेक्शन लेयर बनाएं। Also Read - लंबे समय तक बैठना हो या खड़े रहना, दोनों से बढ़ता है गंभीर बीमारियों का खतरा

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स photo icon5/6

वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

दिवाली में पॉल्यूशन इतना हो जाता है कि चेहरे पर कितना भी मेकअप करो लेकिन पसीना आता है और त्वचा पर धूल चिपक जाती है। इसके बाद चेहरे पर सारी गंदगी जमा हो ही जाती है। वैसे भी आजकल हर ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट वाटरप्रूफ क्वालिटी के साथ हैं। इसलिए फाउंडेशन से लेकर मस्कारा और आई मेकअप तक, सभी चीजें वाटरप्रूफ लें।

पटाखों के धुएं और नमी में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स photo icon6/6

शुरुआत से रखें त्वचा का ख्याल

जरूरी नहीं है कि आप दिवाली के दिन ही स्किन केयर करना शुरू करें। आप एक हफ्ते पहले या 3-4 दिन पहले से भी त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर सकती हैं। जैसे कि रोजाना पानी पिएं, सुबह घर से जाने से पहले व रात को घर आने के बाद फेस वॉश जरूर करें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इको-एंग्जायटी क्या है और इससे कैसे बचें?