Advertisement

40+ की महिलाएं चेहरे की देखभाल कैसे करें? जवान दिखने के लिए करें ये 5 काम

Younger Skin Kaise Paye: 40 के बाद हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे पर बूढ़ापे के निशान न दिखें। अगर भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हमारी बताई 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें।

Written By Vidya Sharma
Published : June 12, 2025 6:14 PM IST

बढ़ती उम्र में जवां दिखने के तरीके

एक उम्र के बाद महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियों, झाइयों और फाइन लाइंस के निशान दिखने शुरु हो जाते हैं। हम उन्हें छिपाने की चाहे कितनी कोशिश कर लें लेकिन फिर भी बढ़ती उम्र के संकेतों को छिपा पाना मुश्किल हो जाता है। खासकर 40 या उससे बड़ी उम्र की महिलाओं को ये समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है और भला करे भी क्यों न, हर लड़की चाहती है कि हर उम्र में वो जवां और एज से छोटी ही नजर आए। पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप खुद को जवां और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं जवां दिखने के लिए क्या करना चाहिए। (Jawan Dikhne Ke Liye Kya Kare?)

आहार में शामिल करें विटामिन ई

विटामिन ई हमारी स्किन की कोशिकाओं को प्रोटेक्ट कर डैमेज होने से बचाता है। इसी के साथ आप अपनी स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए विटामिन ई ऑयल से फेस मसाज कर सकते हैं। ये आपके चेहरे से फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा। अगर आप सही डाइट नहीं ले पा रहे हैं तो विटामिन ई के सप्लीमेंट का सहारा भी ले सकते हैं।

अंडर आई का रखें ध्यान

बुढ़ापे का संकेत सबसे पहले हमारी आंखों के नीचे दिखने वाली फाइन लाइंस मिलता है और इन्हें ठीक रखने के लिए जरूरी है कि आप एक अच्छी अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि जिस भी अंडर आई क्रीम का उपयोग कर रहे हैं उसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण शामिल हों।

Advertisement

रोजाना करें फेस एक्सरसाइज

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे त्वचा भी लटकनी शुरू हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोजाना सुबह या रात को सोने से पहले 10 मिनट निकालें और बादाम के तेल से मसाज करें। बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो अपने एंटी-एजिंग गुणों से त्वचा को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है।

स्किन के लिए कोलेजन है बहुत फायदेमंद

कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो हमारी स्किन की इलास्टिसिटी और फर्मनेस को बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है। हमारे स्किन के लिए कोलेजन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि एजिंग का इफेक्ट सबसे पहले स्किन पर ही दिखना शुरू होता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में प्रचुर कोलेजन होगा तो बुढ़ापे के संकेतों को कम किया जा सकता है।

विटामिन सी का लें सहारा

विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है जो कोलेजन बूस्ट करने का काम करता है और डैमेज स्किन को रिपेयर भी करता है। आप आहार और स्किन केयर में विटामिन सी को शामिल करके अपने स्किन टेक्सचर को इंप्रूव कर सकते हैं, झुर्रियों को कम कर सकते हैं और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।