डॉक्टर से जानें गर्मियों में कैसे रखें बालों का ख्याल? बताए 5 तरीके और हर एक है असरदार

Verified VERIFIED By: Dr. Urvashi Rana

Garmiyo Mai Hair Care Kaise Kare: आज हम आपको डॉक्टर के बताए कुछ ऐसे सुझावों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों की हेल्थ को सुधार सकते हैं और पहले से बेहतर बना सकता है।

Written by Vidya Sharma | Updated : June 23, 2025 5:36 PM IST

1/6

डॉक्टर से जानें गर्मियों में हेयर केयर कैसे करें (How To Take Care Of Hair Suggested By Doctor)

Summer Hair Care Tips By Doctor: गर्मियों का मौसम धूप और छुट्टियों के बीच मस्ती का मौका जरूर देता है, लेकिन इस मौसम की चटख धूप, उमस, पसीना, धूल-मिट्टी और यूवी किरणें हमारे बालों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होतीं। नतीजा यह कि बाल बेजान, उलझे और रूखे नजर आने लगते हैं। हम भूल जाते हैं कि जिस तरह हमें अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत होती है, उसी तरह बालों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। फिर चाहे आपके बाल सीधे हों या घुंघराले, ऑयली हों या ड्राई या फिर आपने उन्हें कलर ट्रीटमेंट ही क्यों न दिया हो,नारायणा हॉस्पिटल की कंसल्टेंट पीडियाट्रिक डॉक्टर उर्वशी राणा की बताई 5 हेयर केयर टिप्स को फॉलो करके आप गर्मियों में भी अपने बालों को खूबसूरत और सेहतमंद बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में हेयर केयर कैसे करें। (Garmiyon Mai Hair Care Kaise Kare?)

2/6

जेंटल और हाइड्रेटिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें (Gentle And Hydrating Shampoo)

गर्मी में पसीना, क्लोरीन और धूल के कारण अक्सर बालों को बार-बार धोने की जरूरत पड़ती है, लेकिन बार-बार शैम्पू करने से बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। इसलिए आप सल्फेट-फ्री और मॉइश्चराइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें। अगर रोजाना बाल धोने की आदत है तो एक दिन छोड़कर को-वॉश या माइल्ड क्लीनिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें। Also Read - सिर्फ एक घंटे में काले हो जाएंगे अनचाहे सफेद बाल, जानें आमला से बनी ये Natural Hair Dye

3/6

हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग करें (When To Do Hair Conditioner)

गर्म हवाएं और तेज धूप बालों व स्कैल्प को ड्राई बना देते हैं। इस स्थिति से अपने बालों को प्रोटेक्ट करने के लिए आप हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाएं। साथ ही कोकोनट ऑयल, शिया बटर, एलोवेरा और केराटिन युक्त प्रोडक्ट चुनें। ये आपके बालों की खराब हालत को सुधारने में मदद करेंगे।

4/6

बालों को धूप से बचाएं (How To Protect Hair From Sun Damage)

जैसे हमारी स्किन को यूवी किरणें नुकसान पहुंचाती हैं, उसी तरह ज्यादा समय तक धूप में रहने से हमारे बालों में भी कलर फेडिंग, टूटने और स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए आप बाहर निकलते समय हैट, स्कार्फ या बैंडाना पहनना बिल्कुल न भूलें। UV प्रोटेक्शन वाला लीव-इन कंडीशनर जरूर लगाएं। Also Read - मेथी के पानी से इस तरह से धोएंगे बाल तो देखते ही देखते दूर हो जाएंगी ये कई Hair Problems

5/6

नियमित ट्रिम कराएं (Hair Trimming)

गर्मियों में हमें सबसे ज्यादा दो मुंहे बालों की समस्या ही परेशान करती हैं, क्योंकि बाल इतने रूखे और बेजान हो जाते हैं कि टूटने और दोमुंहे होने लगते हैं। ऐसे में आप हर 6 से 8 हफ्ते में बाल जरूर ट्रिम करवाएं ताकि बाल कम टूटे, मजबूत बने और हमेशा हेल्दी नजर आएं।

6/6

स्विमिंग से पहले और बाद में बालों को धोएं (How To Take Care Of Your Hair Before And After Swimming)

गर्मी के इस मौसम में आप में से कई लोग होंगे जो वॉटर पार्क या फिर स्विमिंग पूल जाते होंगे। स्विमिंग पूल का पानी हमारे बालों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सूखे बाल पानी में से ज्यादा क्लोरीन या नमक सोख लेते हैं, जिससे बाल और अधिक ड्राई हो जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप स्विमिंग से पहले बालों को साफ पानी से गीला कर लें ताकि बाल कम क्लोरीन/सॉल्ट वॉटर सोखें। वहीं स्विमिंग के बाद बालों को अच्छी तरह धोकर मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर जरूर लगाएं। ये कुछ टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप गर्मियों में भी अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। Also Read - इन आदतों की वजह से बालों में होने लगते हैं डैंड्रफ, आज की छोड़ें ऐसे Bad Habits