लंबे बालों की केयर कैसे करें? जानें 5 तरीके जो बाल बनाएंगे खूबसूरत

Sardiyo Mai Balo Ki Dekhbhal: अगर आप सर्दियों में अपने लंबे बालों से परेशान हो गई हैं और उन्हें संभालने में दिक्कत महसूस कर रही हैं तो हमारी बताई इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। ये आपके बालों की खूबसूरती को वापस ले आएंगी।

Written by Vidya Sharma | Published : January 21, 2026 6:28 PM IST

1/6

सर्दियों में बालों की देखभाल का तरीका

Winter Mai Long Hair Ki Care: सर्दियों में हम अपने बालों की चाहे कितनी ही देखभाल कर लें लेकिन फिर भी वह फ्रिजी और ड्राई ही रहते हैं। खासकर अगर हम लंबे बालों की बात करें तो उनकी देखभाल करना तो किसी टास्क से कम नहीं लगता है। भले ही लंबे बाल हर किसी को पसंद होते हैं और हर कोई चाहता है कि उसे बाल मोटे-घने और सिल्की रहें। इसके लिए आपको महंगे हेयर मास्क और अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने लंबे बालों को खूबसूरत बना सकते हैं।

2/6

तेल लगाना बिल्कुल न भूलें

लंबे बालों की सही देखभाल करने का तरीका उन्हें समय-समय पर तेल के माध्यम से पोषण पहुंचाना होता है। आप तिल का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल या अरंडी के तेल से अपनी स्कैल्प मसाज कर सकते हैं। तेल को हल्का गर्म करके आप अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक रखने के बाद हेयर वॉश कर लें। इस तरीके को हफ्ते में तीन बार अपनाएं। Also Read - कमर तक लंबे बालों के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट

3/6

शैंपू और कंडीशनर का सही इस्तेमाल करें

बाल लंबे हो तो उन्हें उतनी ही केयर की भी जरूरत होती है। खासकर जब हेयर वॉश करते समय छोटे बाल टूट सकते हैं तो लंबे बालों का टूटना जो जाहिर सी बात है। लंबे बालों के लिए शैंपू और कंडीशनर का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। पहले आप शैंपू से बालों व स्कैल्प को क्लीन करें और फिर कंडीशनर से उनमें प्रोटेक्शन लेयर को ऐड करें। यह बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने में मदद करता है।

4/6

बालों को सही तरीके से बांधें

लंबे बाल जब खुले होते हैं तो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें रोज इसी तरह ओपन रखेंगी तो हेयर फॉल हो सकता है। इसलिए आप अपने बालों को या तो चोटी बनाकर रखें या फिर लूज जूड़ा। ठीला जूड़ा इसलिए क्योंकि अगर आप बालों को टाइट बांधते हैं तो वह टूट सकते हैं। साथ ही आपकी माथे की हेयर लाइन गायब हो सकती है। Also Read - घुटनों तक लंबे बाल चाहिए तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में होगी हेयर ग्रोथ

TRENDING NOW

5/6

ट्रिम करना है जरूरी

लॉन्ग हेयर अक्सर डैमेज होते हैं, जिन्हें अगर समय-समय पर ट्रिम न कराया जाए तो वह और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। इसलिए आप हर दूसरे महीने अपने बालों को ट्रिम करवाएं। अगर आपके बाल जल्दी खराब हो जाते है। साथ ही आप हेयर वॉश करने के बाद किसी अच्छे हेयर सीरम का इस्तेमाल करें, जो बालों के लिए प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करेगा।

6/6

बालों पर लगाएं एलोवेरा जेल

नेचुरल तरीके से हेयर केयर करने का सबसे बेस्ट तरीका, एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का है। यह आपके बालों से जुड़ी हर समस्या जैसे हेयर फॉल, फ्रिजी हेयर और डर्टी स्कैल्प को ठीक करने में मदद करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - घुटनों तक लंबे बालों के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट