गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा

Garmiyo Mai Heart Care Kaise Kare: गर्मियों में थोड़ा भी चलने या शारीरिक गतिविधि करने से हम पसीने से तर बर होकर थक जाते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर समीर कुब्बा से जानते हैं कि गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें।

WrittenBy

Written By: Dr samir kubba | Published : April 10, 2026, 3:16 PM

गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा photo icon1/6

हार्ट हेल्थ का ध्यान कैसे रखें?

गर्मियों का मौसम न केवल हमें थकान और चिड़चिड़ापन देता है, बल्कि यह हमारे दिल के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, उच्च तापमान और शरीर में पानी की कमी हार्ट पर दबाव डाल सकती है और कुछ सामान्य आदतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती हैं। गर्मियों में हार्ट हेल्थ को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।

गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा photo icon2/6

पानी कम पीना

गर्मी में पसीना अधिक निकलता है और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) जल्दी हो जाती है। डिहाइड्रेशन ब्लड को गाढ़ा कर सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट पर दबाव आता है। खासकर बुजुर्ग और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। नारियल पानी, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, हृदय की कमजोर कार्यक्षमता वाले मरीजों को गर्मियों में पानी का सेवन बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। Also Read - AIIMS की रिसर्च में पाया लू से ब्रेन का कौन सा हिस्सा डैमेज होने से होती है मौत

गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा photo icon3/6

ज्यादा तैलीय और भारी भोजन करना

गर्मियों में भारी, तैलीय और मसालेदार भोजन करने से शरीर पर अतिरिक्त स्ट्रेस पड़ता है। ये फूड्स पचाने में कठिन होते हैं और ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, फास्ट फूड या अधिक तला-भुना खाना दिल के लिए जोखिम बढ़ा सकता है। डॉक्टर कुब्बा सलाह देते हैं कि हल्का, सुपाच्य और संतुलित आहार अपनाएं। सलाद, दलिया, सूप, मौसमी फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि हार्ट को भी सुरक्षित रखते हैं।

गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा photo icon4/6

धूप में लंबे समय तक रहना

तेज धूप में ज्यादा समय बिताना हार्ट रेट बढ़ा सकता है। गर्मी में शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है ताकि तापमान नियंत्रित रहे। इससे दिल की धड़कन तेज होती है और ब्लड प्रेशर अस्थिर हो सकता है। डॉक्टर की सलाह मानें तो तेज धूप से बचें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। बाहर जाते समय छाता या कैप का इस्तेमाल करें और अगर संभव हो तो सुबह-सुबह या शाम के समय ही बाहर निकलें। Also Read - माइल्ड हीट स्ट्रोक क्या है? डॉक्टर से बताया कैसे करें पहचान

गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा photo icon5/6

शराब और कैफीन का ज्यादा सेवन

गर्मी में ठंडे ड्रिंक और चाय/कॉफी की लत हार्ट के लिए खतरनाक हो सकती है। अल्कोहल और कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और हार्ट रेट को बढ़ा सकते हैं। ये आदतें लंबे समय में हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकती हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार आपको शराब और कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें और ज्यादा पानी पीते रहें। अगर बाहर हैं तो फ्रूट जूस, नारियल पानी या छाछ बेहतर विकल्प हैं।

गर्मियों में हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें? 5 आम गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा photo icon6/6

व्यायाम में लापरवाही

व्यायाम गर्मियों में जरूरी है, लेकिन तेज धूप में अधिक मेहनत करना खतरनाक हो सकता है। एक्सरसाइज करने से पहले शरीर को हाइड्रेट करना और सही समय चुनना बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह है कि आप सुबह या शाम को हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। योग, वॉक और स्ट्रेचिंग गर्मियों में सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। तेज धूप और दोपहर के समय बाहर व्यायाम करने से बचें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - ABI टेस्ट क्या है? डॉक्टर बता रहे हैं क्या है हार्ट हेल्थ का यह आसान स्क्रीनिंग तरीका

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source