hamburger icon
A
Read in English

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा

ड्राई स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। वरना, स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। त्वचा को मुलायम-चमकदार बनाने के लिए ऐसे करें देखभाल-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 30, 2026, 11:53 AM

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा photo icon1/6

ड्राई स्किन की देखभाल कैसे करें?

क्या आपकी ड्राई स्किन है? अगर हां, तो आपकी त्वचा रूखी और बेजान सी नजर आती होगी। स्किन सेंसिटिव भी होगी और जलन-खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा। ऐसे में जरूरी है सही स्किनकेयर फॉलो करना। अगर आप ड्राई स्किन की प्रॉपर तरीके से केयर करेंगे, तो इससे त्वचा को मुलायम, कोमल और चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है। American Academy of Dermatology Association के अनुसार, माइल्ड क्लींजर, मॉइश्चराइजर, गुनगुने पानी और सनस्क्रीन आदि की मदद से ड्राई स्किन को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा photo icon2/6

1. नहाने के लिए गुनगुने पानी का यूज करें

जिन लोगों की स्किन ज्यादा ड्राई होती है, उन्हें नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई स्किन वालों को ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। इससे त्वचा की नमी खो सकती है और रूखापन बढ़ सकता है। नहाने के बाद त्वचा को रगड़ने से बचना चाहिए। इसके बाद त्वचा को तुरंत मॉइश्चराइज करें।  Also Read - क्या गर्मी में ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा photo icon3/6

2. माइल्ड क्लींजर का यूज करें

अगर आपकी स्किन है तो माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। दरअसल, ड्राई स्किन वाले लोगों को ऐसे क्लींजर का चुनाव करना चाहिए, जो त्वचा से गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करता है। ऐसे क्लींजर का यूज करें, जो ज्यादा झाग न बनाता हो।

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा photo icon4/6

3. दिन में मॉइश्चराइजर रि-अप्लाई करें

हम में से ज्यादातर लोग सुबह नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाते हैं और फिर पूरे दिनभर स्किन को भूल जाते हैं। जबकि, ड्राई स्किन वालों को बार-बार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। हाथों को धोने के बाद, हर बार मॉइश्चराइजर लगाएं। चेहरे पर भी रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। Also Read - ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जिससे मुलायम और कोमल बने स्किन

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा photo icon5/6

4. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

ड्राई स्किन वाले लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। घर से बाहर निकलने से 10 से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। अगर ज्यादा ड्राई स्किन है तो धूप में जाने से बचें। इससे स्किन डैमेज हो सकती है और जलन-रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ड्राई स्किन है तो इस तरह करें देखभाल, मुलायम-चमकदार हो जाएगी त्वचा photo icon6/6

5. सूती कपड़े पहनें

अगर आपके पूरे शरीर की त्वचा रूखी और बेजान है, तो सूती कपड़े पहनने चाहिए। ड्राई स्किन वालों क ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऊनी या पॉलिएस्टर फैब्रिक स्किन को इरिटेट कर सकते हैं और इससे जलन पैदा हो सकती है। Also Read - सर्दियों के फटी-फटी सी रहती है स्किन, ये 5 घरेलू उपाय हैं बेहद असरदार, जरूर करें ट्राई