अकेले में हार्ट अटैक आना
Heart Attack Aane Par Kya Karna Chahiye: आजकल हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के आंकड़े इतने बढ़ गए हैं कि हर कोई अपनी सेहत को लेकर सजग हो गया है। सभी अपनी और अपनों की जान बचाना चाहते हैं। अगर हम हार्ट अटैक की बात करें तो ये तब आता है जब आपके दिल की सेहत खराब होती है। ऐसे में अगर कोई साथ हो तो ठीक, लेकिन अगर आप अकेले हों तो बच पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि लोग 'अकेले में आए हार्ट अटैक से अपनी जान बचाएं' इस विषय पर खूब सर्च कर रहे हैं। इसलिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए हमने नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुमित धीर से बातचीत ही और जाना कि अगर अकेले में दिल को दौरा पड़े तो क्या करना चाहिए। (Akele Mai Heart Attack Aa Jaye to Kya kare?)