बालों का झड़ना कैसे रोकें? (How To Prevent Hair Fall)
गर्मी और मानसून, जब ये दो मौसम एक साथ आते हैं तो बालों से जुड़ी समस्याएं हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं। खासकर बालों का झड़ना तो इतना बढ़ जाता है नहाने से पहले, नहाते समय, नहाने के बाद या कभी भी एक बार कंघी करने पर ही इतने बाल झड़ते हैं कि लगता है जैसे आज तो गंजे हो ही जाएंगे। अगर आप भी रोज गंजे होने के डर में जी रहे हैं तो इस डर को अपने मन से निकाल दें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने बालों का झड़ना रोक सकते हैं और उन्हें घना-मोटा बना सकते हैं। आइए जानते हैं एंटी हेयर फॉल हेयर मास्क बनाने का तरीका। (Anti Hair Mask Banane Ka Tarika)
