त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें

Home Remedies for White Spots on Skin : त्वचा के सफेद दागों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से घरेलू उपाय त्वचा के सफेद दाग दूर करते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 10, 2026, 7:39 PM

त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें photo icon1/6

त्वचा के सफेद दाग दूर करने के घरेलू उपाय

Safed Daag Door Karne ke Gharelu Upay : आपने देखा होगा कई लोगों के चेहरे पर सफेद दाग होते हैं। चेहरे के अलावा कई लोगों के शरीर पर भी सफेद दागों की समस्या होती है। त्वचा पर होने वाले सफेद दागों को मेडिकल की भाषा में विटिलिगो कहा जाता है। त्वचा पर यह दाग हल्के भूरे और सफेद रंग के हो सकते हैं। दिल्ली स्थित एक बोर्ड-सर्टिफाइड प्लास्टिक सर्जन और RG Aesthetics के संस्थापक डॉ. रजत गुप्ता बताते हैं कि किसी व्यक्ति को त्वचा पर सफेद दागों की समस्या इसलिए होती है, क्योंकि शरीर में मेलानिन (Melanin) बनाने वाली कोशिकाएं कमजोर या नष्ट हो जाती हैं। हालांकि यह कोई संक्रामक रोग नहीं है, लेकिन यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। यूं तो सफेद दागों की समस्या का मेडिकल इलाज करवाना चाहिए। लेकिन भारत जैसे देश में आज भी त्वचा के सफेद दागों का इलाज में घरेलू नुस्खों को तवज्जो दी जाती है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं त्वचा के सफेद दागों को हटाने वाले घरेलू उपायों के बारे में।

त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें photo icon2/6

हल्दी और सरसों का तेल

त्वचा के सफेद दागों के लिए सबसे पहले हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जबकि सरसों का तेल त्वचा को पोषण देता है। सफेद दागों की समस्या में 1 चम्मच सरसों के तेल में 1 चुटकी हल्दी को मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। हल्दी और सरसों के तेल का मिश्रण शरीर में मेलानिन का प्रोडक्शन सामान्य करता है। इसे लगाने से धीरे- धीरे त्वचा के सफेद दागों की समस्या कम होने लगती है।  Also Read - लू लगने पर शरीर के किस अंग पर कैसा असर होता है?  

त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें photo icon3/6

नीम के पत्ते

त्वचा से जुड़ी किसी भी परेशानी में नीम के पत्तों का इस्तेमाल भारतीय घरों में सदियों से किया जा रहा है। नीम में एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। सफेद दागों पर नीम के पत्तों का पेस्ट या जूस लगाने से कुछ समय में आपको धीरे - धीरे त्वचा में सुधार महसूस होने लगेगा। नीम के पत्तों के पोषक तत्व त्वचा को अंदर तक पोषण देकर शुद्ध करते हैं। इससे सफेद दागों की परेशानी कम होने लगती है।

त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें photo icon4/6

सफेद दागों पर लगाएं नारियल का तेल

मेरे घर में त्वचा पर किसी भी तरह की खुजली, जलन की समस्या में मां जी नारियल का तेल लगाने की सलाह देती थी। जब मेरे पैरों में हल्के - हल्के सफेद दाग नजर आने लगे थे, तब भी मां ने नारियल का तेल ही लगाने को कहा था। दरअसल, नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और संक्रमण से बचाता है। रोजाना दिन में 2 से 3 बार सफेद दागों पर नारियल का तेल लगाया जाए, तो इससे परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है। नारियल तेल के पोषक तत्व त्वचा की रिपेयरिंग की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इस तेल को लगाने से त्वचा की नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इससे सफेद दाग धीरे- धीरे भरने लगते हैं। Also Read - गर्मियों में डायबिटीज के मरीज क्या पिएं? डॉक्टरों ने दी जरूरी सलाह

त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें photo icon5/6

सफेद दागों पर अदरक का रस लगाने के फायदे

त्वचा के सफेद दागों की समस्या में अदरक का रस लगाना भी फायदेमंद होता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक का रस त्वचा पर लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। जिससे पिगमेंटेशन में सुधार आता है। लेकिन ध्यान रहे कि सफेद दागों की समस्या में हमेशा ताजा अदरक का रस को लगाना चाहिए। सफेद दागों पर कभी भी पहले से निकाला हुआ अदरक का रस नहीं लगाना चाहिए।

त्वचा के सफेद दाग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खें photo icon6/6

क्या घरेलू नुस्खे से सफेद दाग का इलाज हो सकता है?

अगर त्वचा के सफेद दाग पहले चरण में हैं, तो इसका इलाज घरेलू नुस्खों से किया जा सकता है। लेकिन सफेद दागों की समस्या बढ़ रही है, तो इसका इलाज सिर्फ मेडिकल प्रक्रिया से ही किया जाना चाहिए। त्वचा पर सफेद दागों की समस्या न हो इसके लिए एक्सपर्ट धूप में ज्यादा समय तक रहने से बचने की सलाह देते हैं। धूप में बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। संतुलित और पौष्टिक आहार लें जिसमें विटामिन B12, C और कॉपर शामिल हों। मानसिक तनाव को कम करें, क्योंकि कुछ मामलों में मानसिक तनाव के कारण भी त्वचा पर सफेद दागों की समस्या देखी जाती है।  Also Read - हीटवेव में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? जानें डिहाइड्रेशन से कैसे बचें

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source