कच्चे दूध से बगल का कालापन कैसे निकालें? इन 5 तरीकों से कांख हो जाएगी पूरी तरह साफ

Raw Milk for Underarms Darkness: अगर आपके बगल पर कालापन जमा है, तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा को गहराई से साफ करता है और रंगत को साफ करता है।

Written by Anju Rawat | Published : July 20, 2025 9:40 AM IST

1/6

कच्चे दूध से बगल का कालापन कैसे निकालें?

How to Use Raw Milk on Dark Underarms: हम सभी चेहरे और हाथ-पैरों की प्रॉपर देखभाल करते हैं। लेकिन, बगल यानी कांख को साफ करना भूल जाते हैं। इससे बगल पर पसीना जमा हो जाता है और इससे त्वचा काली पड़ने लगती है। अगर रोजाना सही तरीके से बगल को साफ न किया जाए, तो बगल पर कालापन जमा हो जाता है। ऐसे में बगल का कालापन हटाने के लिए ज्यादातर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी बगल का कालापन रिमूव कर सकते हैं। बगल का कालापन हटाने के लिए आप कच्चे दूध का उपयोग भी कर सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा की रंगत को निखारता है और डार्कनेस को कम करता है। कच्चा दूध बगल के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को भी हटाने में असरदार होता है। तो आइए, जानते हैं बगल का कालापन हटाने के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं (Bagal ka Kalapan Hatane ke Liye Kacha Dudh Kaise Lagaye)?

2/6

कच्चा दूध और एलोवेरा जेल

अगर बगल पर कालापन जमा है, तो आप कच्चा दूध और एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाते हैं और डार्कनेस को दूर करते हैं। एलोवेरा जेल और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर लगाने से त्ववचा का निखार भी बढ़ता है। अगर आप नियमित रूप से कच्चा दूध और एलोवेरा जेल मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे बगल की डार्कनेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी। Also Read - मिलेगा ऐसा ग्लो जो बना देगा हर किसी को दीवाना, बस कच्चे दूध के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें

3/6

कच्चा दूध और गुलाब जल

आप कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर भी बगल का कालापन रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्चा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और बगल पर अप्लाई करें। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है और त्वचा की रंगत को साफ करता है। कच्चा दूध और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा साफ और ग्लोइंग बनती है।

4/6

कच्चा दूध और आलू का रस

अगर आप बगल का कालापन हटाना चाहते हैं, तो कच्चा दूध और आलू के रस का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें आलू का रस मिलाएं। इसे बगल पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। आलू के रस में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो बगल की डार्कनेस को कम करने में मदद करते हैं।  Also Read - कच्चे दूध से चेहरे की मालिश करने के फायदे

5/6

कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

बगल का कालापन हटाने के लिए आप कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी को एक साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें कच्चा दूध मिक्स करें। अब इस पेस्ट को बगल पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से साफ करें और त्वचा को मॉइश्चराइज करें। मुल्तानी मिट्टी बगल के पसीने और बदबू को भी दूर करता है। इससे त्वचा की निखार भी बढ़ता है।

6/6

कच्चा दूध सीधे तौर पर लगाएं

बगल का कालापन हटाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल सीधे तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच कच्चा दूध लें। अब कॉटन बाल की मदद से कच्चे दूध को बगल यानी कांख पर लगाएं। 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे बगल पूरी तरह से क्लीन हो जाएगी। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से बगल का कालापन पूरी तरह से रिमूव हो जाएगा। Also Read - रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, निखर जाएगी त्वचा