चेहरे से टैनिंग कैसे दूर करें?
How To Remove Tanning From Face: गर्मियों में टैनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से और सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण त्वचा टैन हो जाती है। टैनिंग होने पर त्वचा का रंग डार्क हो जाता है और चेहरा डल व बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में, कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो टैनिंग को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। ये उपाय आप अपने किचन में रखे सामानों से ही कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं टैनिंग हटाने के घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से (Tanning Hatane Ke Gharelu Upay) -
