चेहरे से जिद्दी दाग कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे हर स्किन प्रॉब्लम

Skin Ko Clean Banane Ka Tarika: क्या आपके चेहरे पर भी लंबे समय से गहरे काले दाग जमा हो गए हैं? अगर हां तो आइए जानते हैं इन्हें ठीक करने का तरीका।

Written by Vidya Sharma | Published : December 31, 2025 12:04 PM IST

1/6

चेहरे से दाग-धब्बे कैसे हटाएं?

हम में से कई ऐसे लोग होंगे जिनके चेहरे पर पुराने जिद्दी दाग होंगे। इन्हें हल्का करने या पूरी तरह से ठीक करने के लिए हम न जाने कितने तरह के ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आखिर में नतीजा यह होता है कि त्वचा में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आपको इन केमिकल वाले प्रोडक्ट की नहीं बल्कि कुछ नेचुरल चीजों की जरूरत है, जो आपकी त्वचा से सभी जिद्दी दागों को साफ करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं ये इन नुस्खों के बारे में।

2/6

नीम का पेस्ट और दही

दही के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि यह हमारी त्वचा को नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच नीम की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो यह दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करेगा। आपको बस इस पैक को 15 मिनट के लिए लगाकर रखना है और फिर फेस वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना है। हफ्ते में दो-तीन बार इस नुस्खे का इस्तेमाल आपको बेहतर रिजल्ट देगा। Also Read - चेहरे की खूबसूरती खराब कर सकते हैं मुंहासों के दाग-धब्बे, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग स्किन

3/6

दालचीनी का पेस्ट

दालचीनी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जब आप इसे पानी या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाते हैं और चेहरे पर लगाते हैं तो यह फेस पैक बन जाता है। आप इस पैक को एक-एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाने, त्वचा के जिद्दी दागों को हल्का करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

4/6

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

सर्दियों के इस मौसम में हर किसी के घर में भर-भरकर संतरे और कीनू होंगे। आप इनके छिलकों को धूप में सुखाकर फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब एक चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर, उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और जरूरत अनुसार गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। यह पैक चेहरे से दाग-धब्बों को गायब करने के साथ स्किन को चमकदार बनाने काम करेगा। Also Read - स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं हो जाएंगी छूमंतर इस्तेमाल करें ये हरे पत्ते

5/6

हल्दी वाला एलोवेरा जेल

एक ओर एलोवेरा जेल हमारी स्किन को हाइड्रेट करने, डैमेज होने से बचाने और डार्क स्पॉट को हल्का करने में मदद करता है। वहीं अगर हम हल्दी की बात करें तो यह एंटी सेप्टिक होती है जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को बढ़ने से रोकती है। साथ ही हल्दी चेहरे की रंगत को निखारने में भी मदद करती है। आप बस एक चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इस्तेमाल करें।

6/6

चेहरे पर लगाएं चावल का पानी

आपको बता दें कि चावल का पानी स्किन के लिए बहुत गुणकारी होता है। ऐसा इसलिए इस पानी में विटामिन और मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। रोजाना इस पानी को फेस पर स्प्रे करने से, पोर्स क्लीन और साइज में छोटे होते हैं। साथ ही यह स्कार्स को हल्का करने और स्किन को साफ चमकदार बनाने में मदद करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Skin Acne Tips: कील-मुंहासों को हटाने के लिए इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल