कच्चे दूध से मेकअप कैसे हटाएं?
How To Remove Makeup With Raw Milk: किसी भी पार्टी, फंक्शन या फेस्टिवल में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप को करना पसंद करती हैं। लेकिन कई महिलाएं आलस की वजह से मेकअप को रिमूव नहीं करती हैं, जिससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। जी हां, मेकअप करने के बाद उसे सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर मेकअप को सही ढंग से रिमूव न किया जाए, तो इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे चेहरे पर कील मुंहासे, ब्लैकहेड्स खुजली और रेशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिकतर महिलाएं मेकअप को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो मेकअप हटाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हीं चीजों में कच्चा दूध भी शामिल है। जी हां, आप कच्चे दूध को मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न केवल त्वचा पर मौजूद गंदगी और मेकअप को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को पोषण और नमी भी प्रदान करता है। तो आइए, जानते हैं कच्चे दूध से मेकअप कैसे हटाएं (Kache Doodh Se Makeup Kaise Hataye)?