hamburger icon
A
Read in English

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी

Coconut Oil As Makeup Remover: नेचुरल तरीके से मेकअप हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: August 4, 2025, 10:55 AM

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी photo icon1/6

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं?

How To Remove Makeup With Coconut Oil: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। किसी भी पार्टी या फंक्शन में सुंदर दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। लेकिन मेकअप करने के बाद उसे सही तरीके से हटाना बहुत जरूरी होता है। अगर मेकअप को सही ढंग से साफ न किया जाए, तो इससे रोम छिद्र ब्लॉक हो सकता हैं। इसके कारण त्वचा पर मुंहासे, ब्लैकहेड्स, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो मार्केट में कई तरह के मेकअप रिमूवर उपलब्ध हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो मेकअप हटाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हीं चीजों में नारियल तेल भी शामिल है। जी हां, आप नारियल तेल को मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न केवल त्वचा से मेकअप और गंदगी को हटाने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। तो आइए, जानते हैं नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं (Nariyal Tel Se Makeup Kaise Hataye)?

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी photo icon2/6

नारियल तेल को डायरेक्ट अप्लाई करें

चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आप नारियल तेल को डायरेक्ट अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली में थोड़ा-सा नारियल तेल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद किसी गीले कपड़े या कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। साथ ही, त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। Also Read - क्या बादाम का तेल मेकअप हटा सकता है? जानें, तरीका और इसके गजब के फायदे

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी photo icon3/6

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

मेकअप रिमूव करने के लिए आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को एक कॉटन पैड पर लगाकर हल्के हाथ से मेकअप को हटाएं। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी photo icon4/6

नारियल तेल और कच्चा दूध

नारियल तेल और कच्चे दूध के इस्तेमाल से भी मेकअप को साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें दो चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मेकअप को क्लीन करें। इससे चेहरे पर जमा गंदगी और मेकअप साफ हो जाएगा। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। Also Read - मेकअप उतारने के लिए घर में रखीं इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल!

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी photo icon5/6

नारियल तेल और नींबू

चेहरे के मेकअप को हटाने के लिए आप नारियल तेल में नींबू मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन पैड की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और मेकअप को क्लीन करें। नींबू त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और मेकअप को साफ करने में कारगर होता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है।

नारियल तेल से मेकअप कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे साफ हो जाएगी चेहरे की सारी गंदगी photo icon6/6

नारियल तेल और शहद

मेकअप हटाने के लिए आप नारियल तेल में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मेकअप को साफ कर लें। Also Read - मेकअप हटाने के लिए करें इन 4 चीजों का इस्तेमाल, स्किन को नहीं होगा कोई नुकसान