फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन

Fitkari to Remove Facial Hair: अगर आपके चेहरे पर बाल हैं, तो आप इन्हें निकालने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी चेहरे के सभी अनचाहे बालों को हटाने में असरदार होती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: July 14, 2025, 8:52 AM

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन photo icon1/6

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे निकालें?

How to Use Fitkari to Remove Facial Hair: हम सभी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ब्लीच करवाते हैं। या फेशियल रेजर का इस्तेमाल करके चेहरे के बालों को निकालते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो चेहरे के बालों को हटाने के लिए वैक्स भी करवाते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि कई ऐसे घरेलू उपाय भी हैं, जो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में असरदार होते हैं। फिटकरी भी एक ऐसा ही घरेलू उपाय है, जो चेहरे के बालों को हटाने में कारगर साबित हो सकती है। जी हां, अगर आप फिटकरी के पाउडर का उपयोग करेंगे, तो इससे चेहरे के सभी बाल आसानी से निकल जाएंगे। साथ ही, चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। तो आप भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे निकालें (Fitkari se Chehre ke Baal Kaise Nikale )?

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन photo icon2/6

फिटकरी और शहद

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप फिटकरी में शहद मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप शहद गर्म करें और इसमें फिटकरी का पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और स्ट्रिप की मदद से निकाल लें। आप चाहें तो इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर भी छोड़ सकते हैं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से बालों की ग्रोथ स्लो होती है। Also Read - केवल 1 पके हुए केले से चेहरे के अनचाहे बाल हो जाएंगे साफ,  फेशियल हेयर हटाने के लिए ऐसे करें यूज़

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन photo icon3/6

फिटकरी और नींबू का रस

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप फिटकरी और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो बालों के रंग को हल्का करता है। अगर आप फिटकरी के साथ नींबू का रस मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे बाल निकल जाएंगे।

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन photo icon4/6

फिटकरी और हल्दी

चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए आप फिटकरी और हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के बाद रगड़ते हुए धीरे-धीरे निकाल लें। इसके साथ चेहरे के अनचाहे बाल भी निकल जाएंगे। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखेंगे। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। Also Read - चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए घरेलू उपाय

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन photo icon5/6

फिटकरी और बेसन

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए फिटकरी और बेसन के मिश्रण का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें एक चम्मच बेसन और गुलाब जल या दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पेस्ट को धीरे-धीरे रगड़ते हुए निकाल दें और गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। इससे स्किन भी एक्सफोलिएट होगी और चमकदार बनेगी।

फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बिना दर्द निकल जाएंगे सारे बाल और सॉफ्ट हो जाएगी स्किन photo icon6/6

फिटकरी और चीनी

आप फिटकरी और चीनी को एक साथ मिक्स करके भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। इसके लिए आप चीनी का घोल तैयार करें। इसमें फिटकरी मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। स्ट्रिप की मदद से पेस्ट को निकाल लें। इससे चेहरे के बाल आसानी से निकल जाएंगे। फिटकरी त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में भी असरदार होती है। Also Read - चेहरे के छोटे-छोटे बालों से कम ना होने दें आत्मविश्वास,अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source