चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे सारे धब्बे और स्किन करेगी ग्लो

Dark Spots Remove: चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए आप इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Written by Anju Rawat | Published : August 10, 2025 8:49 AM IST

1/6

चेहरे के दाग धब्बे कैसे मिटाएं?

How to Remove Face Dark Spots: चेहरे पर दाग धब्बे होना एक आम समस्या है। लेकिन, ये दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। दाग धब्बे व्यक्ति के कॉन्फिडेंस लेवल को गिरा देते हैं। यही वजह है कि सभी लोग बेदाग और सुंदर त्वचा की चाह रखते हैं। कई लोगों की नेचुरली ग्लोइंग स्किन होती है, तो कई लोग दाग धब्बों को मिटाने और बेदाग त्वचा पाने के लिए लेजर और पीलिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों की मदद से भी चेहरे के काले दाग-धब्बों को हटा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग धब्बे कैसे मिटाएं (Chehre ke Daag Dhabbe Kaise Mitaye)?

2/6

नींबू का रस

अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नींबू का रस निचोड़ें और फिर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग धब्बों और कालेपन को रिमूव करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं।  Also Read - गर्दन और कोहनी का कालापन हटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, सुबह-शाम करें इस्तेमाल

3/6

आलू का रस

चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए आप आलू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें और फिर इसके रस को चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो आलू के रस को सिर्फ दाग-धब्बों पर ही अप्लाई कर सकते हैं। 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। आलू में मौजूद ब्लीचिंग गुण होते हैं जो दाग धब्बों को मिटाते हैं।

4/6

टमाटर पल्प

टमाटर पल्प भी चेहरे के दाग धब्बों और कालेपन को रिमूव करने में मदद करता है। इसके लिए आप टमाटर का पल्प लें और इसे चेहरे पर 2-3 मिनट तक रगड़ें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी। टमाटर पल्प त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। आप सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर टमाटर के पल्प को रगड़ सकते हैं। Also Read - 5 रुपए में मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, ये घरेलू उपाय है बेहद असरदार

5/6

बेसन

चेहरे के दाग धब्बे और कालापन मिटाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बेसन त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को रिमूव करता है। वहीं, यह दाग-धब्बों और डार्कनेस को कम करता है। बेसन त्वचा की रंगत को साफ करता है और निखार बढ़ाता है।

6/6

हल्दी

चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए हल्दी भी बेहद असरदार होती है। आप चुटकीभर हल्दी लें और इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। हल्दी त्वचा की डार्कनेस को भी कम करती है। यह रंगत को साफ करके त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करती है।  Also Read - AI की मदद से मिट गए मेरे चेहरे के दाग-धब्बे, क्या वाकई असरदार है ये नुस्खा