चेहरे से दाग-धब्बे हटाने का उपाय
हम में से कई महिलाएं और यहां तक कि पुरुष भी होंगे, जो अपने चेहरे पर काले दाग-धब्बों से परेशान होंगे। भले ही ये सभी को होने वाली आम समस्या है, लेकिन हर कोई इन्हें काले धब्बों को पूरी तरह से ठीक नहीं कर पाता है। ऐसे में हम कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी असर नहीं दिख पाता है। ऐसे में आपको जरूरत है एक असरदार घरेलू नुस्खे की। जी हां, आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा स्क्रब बनाने का तरीका बताने वाले हैं जिसका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से आप अपनी स्किन को क्लियर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ओट्स का इस्तेमाल किया गया है जो पोर्स के कालेपन को हल्का करने और त्वचा को ब्राइट करने में फायदेमंद साबित होगा। तो फिर आइए बिना देर किए जानें चेहरे से काले दाग-धब्बे हटाने का तरीका।
