चेहरे के काले दाग हटाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Rose Water For Black Spots: चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए गुलाब जल बेहद प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written by priya mishra | Published : August 2, 2025 11:24 AM IST

1/6

गुलाब जल से चेहरे के काले दाग कैसे मिटाएं?

How To Use Rose Water For Black Spots: गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।अगर आप चेहरे के काले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो गुलाब जल का इस्तेमाल सकते हैं। आइए, जानते हैं गुलाब जल से चेहरे के काले दाग कैसे मिटाएं (Chehre Ke Kale Daag Hatane Ke Liye Gulab Jal Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और हल्दी

चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप गुलाब जल में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारने में भी प्रभावी होती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा निखरी और बेदाग नजर आएगी। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और बेसन

आप चेहरे के काले दाग हटाने के लिए गुलाब जल में बेसन मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा की रंगत को साफ करने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे सारे दाग-धब्बे गयाब हो जाएंगे।

4/6

गुलाब जल और नींबू

अगर आप चेहरे के काले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो गुलाब जल में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह स्किन टोन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और शहद

चेहरे के काले दाग से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

6/6

गुलाब जल और फिटकरी

चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप गुलाब जल और फिटकरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?