चेहरे के काले दाग हटाने के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे जिद्दी दाग-धब्बे

Raw Milk For Black Spots: चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप कच्चा दूध लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written by priya mishra | Published : July 28, 2025 11:25 AM IST

1/6

कच्चे दूध से चेहरे के काले दाग कैसे मिटाएं?

How To Use Raw Milk For Black Spots: कच्चा दूध हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में कच्चे दूध को शामिल करते हैं। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह पिगमेंटेशन, टैनिंग और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप चेहरे के काले दाग से परेशान हैं, तो कच्चा दूध लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कच्चे दूध से चेहरे के काले दाग कैसे मिटाएं (Kache Doodh Se Chehre Ke Kale Daag Kaise Mitaye)?

2/6

कच्चा दूध और हल्दी

चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारने में भी असरदार होती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा निखरी और बेदाग नजर आएगी। Also Read - कच्चे दूध में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

3/6

कच्चा दूध और शहद

अगर आप चेहरे के काले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

4/6

कच्चा दूध और नींबू

आप चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए कच्चे दूध और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को और पिगमेंटेशन को कम करने मदद करता है। साथ ही, यह स्किन टोन को बेहतर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, निखर जाएगी त्वचा

5/6

कच्चा दूध और एलोवेरा

अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो आप कच्चे दूध में एलोवेरा मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

6/6

कच्चा दूध और बेसन

चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप कच्चे दूध में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी। Also Read - चेहरे पर कच्चे दूध में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें, मिनटों में मिलेगा फेशियल जैसा ग्लो