चेहरे के काले दाग हटाने के लिए फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होगी झाइयां और दाग-धब्बे

Fitkari for Black Spots: चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह रंगत को भी साफ करने में मदद करती है।

Written by Anju Rawat | Published : July 24, 2025 6:26 PM IST

1/6

चेहरे के काले दाग हटाने के लिए फिटकरी कैसे लगाएं?

How to Use Fitkari on Face: चेहरे पर काले दाग एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। चेहरे पर काले दाग कई वजहों से हो सकते हैं, इसमें हार्मोनल बदलाव, दवाइयां और सूरज की रोशनी का संपर्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा, मुंहासों की वजह से भी चेहरे पर काले दाग हो सकते हैं। चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए कुछ लोग लेजर ट्रीटमेंट लेते हैं, तो कुछ पीलिंग करवाते हैं। आप चाहें तो चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। फिटकरी एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो काले दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार हो सकती है। आइए, जानते हैं चेहरे के काले दाग हटाने के लिए फिटकरी कैसे लगाएं (Chehre ke Daag Daag Hatane ke Liye Fitkari Kaise Lagaye)?

2/6

फिटकरी और नींबू का रस

चेहरे के काले दाग हटाने के लिए आप फिटकरी और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आधी चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को काले दाग-धब्बों पर अप्लाई करें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग धब्बों को रिमूव करने में मदद करता है। फिटकरी और नींबू के रस का मिश्रण त्वचा का निखार भी बढ़ाता है।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

फिटकरी और आलू का रस

फिटकरी और आलू के रस को मिक्स करके भी चेहरे के काले दागों को मिटाया जा सकता है। आलू में ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो दाग-धब्बों और काले दाग को मिटाने में असरदार होता है। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे काले दागों से छुटकारा मिल सकता है। फिटकरी और आलू का रस त्वचा की रंगत को भी साफ करता है।

4/6

फिटकरी और एलोवेरा जेल

चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप फिटकरी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह स्किन का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

फिटकरी और गुलाब जल

फिटकरी और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से चेहरे के काले दागों को मिटाया जा सकता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को भी साफ करता है। आप आधा चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

6/6

फिटकरी और कच्चा दूध

आप फिटकरी और कच्चे दूध के मिश्रण से भी चेहरे के काले दाग मिटा सकते हैं। आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें फिटकरी पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धोएं। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। साथ ही, डलनेस और डार्क स्पॉट्स को भी मिटाता है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां