चेहरे के काले दाग हटाने के लिए बेसन कैसे लगाएं?
How to Use Besan on Face: चेहरे पर काले दाग-धब्बे होना एक आम समस्या है। इससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। हार्मोनल बदलाव, दवाइयां और सूरज की रोशनी का संपर्क आदि कारणों से चेहरे पर काले दाग-धब्बे हो सकते हैं। इसके अलावा, मुंहासों की वजह से भी चेहरे पर काले दाग नजर आ सकते हैं। चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए कुछ लोग लेजर ट्रीटमेंट, तो कुछ पीलिंग का सहारा लेते हैं। आप चाहें तो चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। बेसन एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो काले दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार हो सकता है। आइए, जानते हैं चेहरे के काले दाग हटाने के लिए बेसन कैसे लगाएं (Chehre ke Daag Daag Hatane ke Liye Besan Kaise Lagaye)?