चेहरे से तिल जैसे काले धब्बे कैसे हटाएं? जानें 2 नुस्खे, जो देंगे साफ चमकता चेहरा

How To Remove Dark Spots: अगर आपके चेहरे पर अजीब से काले धब्बे हो गए हैं और उन्हें छिपाने के लिए आप मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा न करें। बल्कि हमारे बताए इन देसी नुस्खों को आजमाएं तो चेहरे पर कमाल का निखार ला देंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : September 8, 2025 11:51 AM IST

1/6

चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें?

Chehre Se Dhabbe Kaise Hataye: क्या आपके चेहरे पर भी तिल जैसे काले दाग हैं जो दूर से देखने पर तो तिल जैसे लगते हैं लेकिन पास आकर चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसा सूर्य की किरणों में ज्यादा रहने या फिर हार्मोनल चेंजेस के वजह से हो सकता है। कई महिलाएं तो इन्हें नाखून के खरोंचकर छील देती है, जिससे दाग और भी गहरा हो जाता है। अगर आप इन तिल जैसे दिखने वाले काले दाग-धब्बों को हल्का व खत्म करना चाहते हैं तो हमारा आज का लेख खास आपके लिए है। जी हां, आज हम आपको इस लेख में 2 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जो नेचुरल तरीके से इस दाग को हल्का करने में मदद करेंगे।

2/6

पहले जानें चेहरे पर धब्बे क्यों हो जाते हैं

जब हमारी स्किन में मेलेनिन बढ़ जाता है तो ये काले दाग व धब्बों के रूप में दिखने लगता है। खासकर एक्ने-पिंपल की समस्या लंबे समय तक रहने से भी चेहरे पर दाग जमा हो सकते हैं। इन्हें छिपाने के लिए आपको मेकअप की जरूरत नहीं है, बल्कि दो घरेलू उपाय त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ये दो नुस्खे कौन से हैं। Also Read - 5 रुपए में मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, ये घरेलू उपाय है बेहद असरदार

3/6

एलोवेरा जेल और शहद का उपयोग

चेहरे पर निखार लाने और त्वचा संबंध की समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण काले दागों को हल्का करने में मदद करते हैं। वहीं शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ उसे बूढ़ा होने से बचाते हैं और त्वचा को साफ रखते हैं। आइए जानते हैं इन्हें फेस पर कैसे इस्तेमाल करें।

4/6

चेहरे पर एलोवेरा-शहद ​कैसे इस्तेमाल करें?

​इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद लेना है और इन्हें अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करनी है। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। आप चाहें तो इस नुस्खे को इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम करें? जानें 3 आई मास्क बनाने की रेसिपी, जिनसे थकान भी होगी कम

5/6

आलू, नींबू के रस के साथ मिलाएं फिटकरी

आलू, नींबू और फिटकरी, ये तीनों ही सामग्री चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद होते हैं। एक जहां आलू और नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं तो स्कार्स को हल्का करने में मदद करेंगे। वहीं फिटकरी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्किन इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करते हैं। नींबू के रस में विटामिन-सी भी पाया जाता है जो त्वचा में निखार लाने में भी फायदेमंद होता है।

6/6

चेहरे पर ​कैसे इस्तेमाल करें नुस्खा

इस नुस्खे को बनाने के लिए आप कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच आलू का रस, 2-3 चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप कॉटन पैड की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और अगर आप नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपको रिजल्ट दिख जाएगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सरसों तेल में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, चेहरे के काले धब्बे मिनटों में हो जाएंगे गायब