Sign In
  • हिंदी

काम करते-करते हाथों और कलाई की नसों में होने लगा है दर्द, इन देसी नुस्खों से पाएं आराम

Wrist Nerve Pain : कलाई की नसों में दर्द होने पर आप कई तरह के घरेलू ट्रीटमेंट अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार ट्रीटमेंट के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : June 1, 2023 6:36 PM IST

कलाई की नसों में दर्द कैसे करें कम

Wrist Nerve Pain : लैपटॉप पर लगातार लंबे समय तक आप करने की वजह से कई बार कलाई की नसों में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। हालांकि, इसके अलावा कलाई की नसों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एक ही पॉजीशन में हाथ रखना, कलाई पर भारी चीज रखना, हैवी चीजें उठाना इत्यादि। ऐसी स्थिति में कई बार काम करना दुभर हो जाता है। अगर आपको भी कलाई की नसों में काफी तेज दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में आप कुछ असरदार नुस्खों को आजमा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कलाई की नसों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Anulom Vilo,

कई बार शरीर में ब्लड फ्लो सही से न होने के कारण कलाई या फिर शरीर के अन्य हिस्सों की नसों में दर्द होने लगता है। ऐसे में ब्रीथिंग एक्सरसाइज आपके लिए प्रभावी हो सकता है। एनसीबीआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप रोजाना डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे नसों में होने वाले दर्द के तुरंत आराम पाया जा सकता है।  Also Read - बाहर निकलते पेट को अंदर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, कुछ ही दिनों में हवा की तरह गायब हो जाएगी चर्बी

नीलगिरी तेल से करें मालिश

नसों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आप नीलगिरी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नीलगिरी के तेल में मौजूद गुण नसों में ब्लड फ्लो को सही करता है, जिससे दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए हथेली पर नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें दें, अब इसे अपनी कलाई पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे दर्द से आराम मिलेगा।

ग्रीन टी का करें सेवन

हाथों या कलाई की नसों में दर्द होने पर आप ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में नर्वस सिस्टम को बढ़ावा देने का गुण होता है, जो ब्रेन के फंक्शन में सुधार लाता है। रोजाना अगर आप 2 से 3 कप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे नसों में होने वाली दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  Also Read - Bad cholesterol को मल के साथ निकाल देगी सिंपल सी दिखने वाली ये सब्जी, जानें कंटोला की सब्जी के फायदे

लहसुन के तेल से मालिश

कलाई की नसों में दर्द या फिर सूजन होने की स्थिति में लहसुन का तेल भी आपके लिए प्रभावी माना जा सकता है। इसके लिए लहसुन के तेल को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए मसाज करें। इससे दर्द से तुरंत आराम पा सकते हैं।

हल्दी का लेप

हल्दी का लेप कलाई या हाथों पर लागने से आपके दर्द सो आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। हल्दी में दर्द को कम करने के गुण होता है, जिससे आपको तुरंत दर्द से आराम मिल सकता है।  Also Read - Belly Fat Reduce Tips: Belly Fat को तेजी से कम करने के लिए Routine में करें ये बदलाव