hamburger icon
A
Read in English

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन

Aloe Vera Se Hyperpigmentation Kaise Hataye: झाइयां हमारे चेहरे पर आने वाले वो निशान हैं जो या तो बचपन से होते हैं या फिर उम्र के साथ चेहरे पर दिखने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं इन्हें एलोवेरा से कैसे ठीक कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 14, 2025, 11:56 AM

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन photo icon1/6

झाइयां ठीक करने का तरीका

Hyperpigmentation Ko Khatam Karne Ka Tarika: महिलाएं हों या पुरुष, हम में से कई लोगों के गालों पर भूरे और काले रंग के कुछ दाग होते हैं, जो लाख पैंतरे आजमाने के बाद भी ठीक नहीं होते हैं। इन्हें हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है और हिंदी में कहें तो झाइयां। कई ज्यादातर महिलाएं उन्हें ठीक करने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाती हैं क्योंकि ये उनकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। लेकिन आज हम आपको चेहरे से झाइयों के निशान हल्के करने के एलोवेरा से तैयार बहुत ही असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने हाइपरपिग्मेंटेशन को हल्का करने के किन तरीकों के बारे में बताया है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि आखिर हाइपरपिग्मेंटेशन क्या होता है। (Hyperpigmentation Kya Hota Hai)

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन photo icon2/6

हाइपरपिग्मेंटेशन क्या है। (What Is Hyperpigmentation)

अगर आपको अचानक अपनी त्वचा पर काले और भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगे, आपके चेहरे का कोई हिस्सा काला और डल दिखाई दे, त्वचा पर रंगहीन पैच हों जाएं तो इसका मतलब है कि आप हाइपरपिग्मेंटेशन से पीड़ित हैं। इन धब्बों और त्वचा के रंगहीन होने को लिवर स्पॉट या उम्र के धब्बे के रूप में भी जाना जाता है, जो कई कारणों से दिखाई देते हैं। हालांकि शहनाज हुसैन ने एलोवेरा की मसाज से इस समस्या से निपटने का तरीका बताया है। आइए जानते हैं झाइयों के लिए एलोवेरा कितना फायदेमंद है। Also Read - क्या डार्क स्पॉट्स मिट सकते हैं? जानें इसके लिए स्किन पर क्या लगाना चाहिए

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन photo icon3/6

एलोवेरा जेल के लाभ (Benefits Of Aloe Vera)

हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने इसके कई फायदे बताए हैं जैसे- यह समझना जरूरी है कि हाइपरपिग्मेंटेशन के पीछे मुख्य कारण मेलेनिन का अधिक उत्पादन है। एलोवेरा में एलोइन नामक एक कम्पाउंड होता है जो त्वचा को चमकदार बनाने और काले धब्बों को हल्का करने का काम करके पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें हीलिंग और एक्सफोलिएंट गुण होते हैं जो मृत और क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं को हटाने का सबसे अच्छा उपाय है। जब आप इसे नियमित रूप से उपयोग करते हैं, तो यह चमकदार त्वचा प्राप्त करने में काम आता है।

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन photo icon4/6

हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए एलोवेरा (Aloe Vera TO Reduce Hyperpigmentation)

आप कई तरीकों से अपनी स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल को शामिल कर सकते हैं और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम कर सकते हैं। पहला तरीका- एलोवेरा के जेल को पौधे से निकालने के बाद सीधे अपनी त्वचा पर लगाएं और अब्सॉर्ब करने तक मालिश करें। फिर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद फेस वॉश कर लें। सुबह और रात, दोनों समय करने पर आपकी स्किन हेल्दी और इवन टोन पा सकती है। Also Read - गर्मी में बढ़ जाते हैं दाग-धब्बे? ये 5 टिप्स Hyperpigmentation को करेंगे कम, जानें स्किन डॉक्टर से

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन photo icon5/6

नींबू और हल्दी के साथ मिलाएं एलोवेरा जेल (Aloe Vera With Lemon And Turmeric)

आप शहनाज हुसैन के बताए इन दो तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला नुस्खा एलोवेरा जेल के साथ नींबू के रस का उपयोग करना सबसे अच्छा नेचुरल और स्किन को ब्राइट बनाने वाला उपाय है जो त्वचा पर तुरंत काम करता है। वहीं दूसरा तरीका है कि आप एक चुटकी हल्दी में एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ उपयोग करें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। इससे इस्तेमाल से खुद ही काले धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल किया करें।

एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं? एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ-चिकना हो जाएगी स्किन photo icon6/6

शहद के साथ लगाएं एलोवेरा जेल (Aloe Vera With Honey)

चेहरे से झाइयों के निशानों को हल्का करने के लिए आप दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच कच्चे शहद को एक साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक रखें और फिर फेस वॉश कर लें। इसे लगाकर रखने से त्वचा जल्दी ठीक होती है और खूबसूरती भी निखरती है। एलोवेरा जेल का उपयोग करके हाइपरपिग्मेंटेशन को हटाने के लिए ऊपर बताए गए उपाय तब तक अपनाये जाना चाहिए जब तक आप एक बेदा सुंदर त्वचा प्राप्त नहीं कर लेते। Also Read - चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए इन 3 तरीकों से करें पपीते का इस्तेमाल, सप्ताहभर में दिखने लगेगा असर