hamburger icon
A
Read in English

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी

Wajan Ghatane Ka Tarika: आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे सलाद बताने वाले हैं, जो खाने में भी स्वादिष्ट हैं और वजन घटाने में फायदेमंद। आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके बॉडी फैट घटा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 27, 2025, 5:17 PM

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी photo icon1/6

बढ़ता फैट कम कैसे करें?

हम में से ऐसे कई लोग होंगे जो अपना वजन घटाने की पूरी कोशिश कर रहे होंगे। कुछ लोग तो जिम, योगा और डाइटिंग तक शुरू कर देते हैं ताकि वजन घटाना आसान हो जाए। लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं होता है। बल्कि आपको अपने खाने-पीने पर भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे सलाद के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें खाकर न सिर्फ आपका वजन कम होगा और बॉडी फैट बर्न होगा, बल्कि स्वाद भी अच्छा लगेगा। ये सलाद न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं बल्कि इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिससे ये वजन घटाने के लिए अच्छा विकल्प बन जाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से सलाद हैं जो सेहत के लिए हेल्दी हो सकते हैं।

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी photo icon2/6

एवोकाडो सैलेड

एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो पेट भरने में मदद करता है और आपको लंबे समय तक कुछ खाए बिना रहने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो सूजन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में सहायक है। इसे बनाने के लिए आप एवोकाडो सहित टमाटर, खीरा, लाल प्याज और फ्रेश लेट्यूस जैसी चीजों को काटकर सलाद तैयार कर सकते हैं। Also Read - बाहर से फिट दिख रहे लेकिन अंदर बढ़ रहा फैट, विसरल फैट के बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी photo icon3/6

किडनी बीन सैलेड

किडनी बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो वजन घटाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, जबकि फाइबर पाचन को स्वस्थ रखता है और पेट भरा हुआ महसूस कराता है। सलाद बनाने के लिए आप टमाटर, चुकंदर, प्याज, नींबू का रस, भुना हुआ जीरा या दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी photo icon4/6

सोते वेजिटेबल सैलेड

इस सलाद को बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सब्जियों को काटकर स्टीम किया जाता है। ये आपके शरीर में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति करने में फायदेमंद है। इसी के साथ आप इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए ब्लैक साल्ट और जैतून का तेल डालकर खा सकते हैं। Also Read - बॉडी फैट में बदलाव से दिमाग पर पड़ सकता है असर, मोटापे को लेकर नई स्टडी में बड़ा खुलासा

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी photo icon5/6

एप्पल-पीयर सैलेड

सेब और नाशपाती यानी कि पीयर, ये दोनों ही फाइबर से भरपूर फल हैं, जो डाइजेशन को स्लो करते हैं और आपको लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस करवाते हैं। इनमें नेचुरल स्वीटनेस होती है जिससे ये मीठे की क्रेविंग को कम करने में भी फायदेमंद होते हैं। इस सैलड में आप ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं।

बॉडी फैट को कम करेंगे ये 5 सलाद, डाइट में शामिल कर घटाएं चर्बी photo icon6/6

रॉ पपाया सैलेड

वजन घटाने के लिए कच्चा पपीता खाना एक बहुत ही असरदार तरीका है। इसमें पपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन में मदद करता है। यह फाइबर रिच भी होता है और कैलोरी बर्न करने में भी फायदेमंद होता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - गर्दन के पीछे जमा चर्बी गर्मियों में बन सकती है दाद और खुजली का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये 5 काम