बदलते मौसम में अपना ख्याल कैसे रखें?
Mausami Bimari Kaise Thik Kare: पहाड़ों पर बर्फ गिरी है, जिसकी वजह दिल्ली और कई राज्य व शहरों में बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में मौसमी बीमारियां बहुत ही ज्यादा आम हो गई हैं। कोई जुकाम से परेशान है तो कई सर्दी-खांसी से। खासकर जिस तरह बीच में कड़ाके की धूप निकल रही थी, लोगों ने कम कपड़े पहनना शुरु कर दिया था। यह कारण है कि हम सभी बहुत ही जल्दी बीमार हो रहे हैं। लेकिन आप 5 तरीकों से अपनी देखभाल करके खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं। कौन से तरीके? दरअसल आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं और मौसम चाहे कितना भी बदले, खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं।
