धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

गर्मियों में अगर आप अपनी स्किन को तेज धूप से बचाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे घर से निकलने से पहले लगाना चाहिए। आइए जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 12, 2026, 1:23 PM

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon1/7

त्वचा पर धूप में निकलते समय क्या लगाएं?

गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन को काफी ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है। ऐसे में इस सीजन में हमें अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप बिना सुरक्षा के धूप में निकलते हैं, तो इससे टैनिंग, सनबर्न, पिग्मेंटेशन और समय से पहले झुर्रियों जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे की सही देखभाल बहुत ही जरूरी हो जाती है। इस लेख में हम जानेंगे के कि धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? आइए विस्तार से जानते हैं-

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon2/7

सबसे पहले लगाएं हल्का मॉइस्चराइजर

धूप में जाने से पहले स्किन को हाइड्रट रखना जरूरी है। इसके लिए अपने स्किन टाइप के अनुसार स्किन पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होती है और आपकी स्किन बैरियर भी मजबूत होती है। वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं।  Also Read - सनस्क्रीन लगाने का क्या है सही तरीका? जानें SPF, PA+++ कैसे स्किन पर काम करता है

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon3/7

सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें

अगर आप इस गर्मी धूप से बाहर निकल रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। यह धूप से बचाव के लिए सबसे जरूरी स्किनकेयर प्रोडक्ट माना जाता है। बाहर निकलने से कम से कम 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए। यह आपकी स्किनन को खतरनाक यूवी किरणों से बचाते हैं।

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon4/7

विटामिन सी सीरम भी स्किन के लिए है बेस्ट

धूप में निकलने से पहले विटामिन सी सीरम लगाने से स्किन को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सन डैमेज और स्किन की डलनेस को कम कर सकता है। यह चेहरे पर ग्लो बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है। Also Read - गर्मियों में क्या खाएं ताकि स्किन हेल्दी रहे?

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon5/7

लिप बाम से होंठों की भी करें सुरक्षा

हम मं से कई लोग अपने चेहरे को सुरक्षित रखने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन होंठों को नजरअंदाज कर देते हैं। धूप और गर्म हवा से आपककी लिप्स ड्राई और डार्क हो सकती है। ऐसे में एसपीएफ वाला लिप बाम लगाने से होंठों को मॉइस्चर और प्रोटेक्शन दोनों मिलते हैं।

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon6/7

चेहरे को ढकना भी जरूरी

सिर्फ क्रीम या सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं है। बाहर निकलते समय सनग्लासेस, हैट, स्कार्फ या छाते का इस्तेमाल भी करना चाहिए। इससे सीधे धूप के संपर्क को कम किया जा सकता है। Also Read - बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें कुछ आसान स्किन केयर टिप्स

धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? photo icon7/7

हैवी मेकअप करने से बचें

गर्मियों में ज्यादा हैवी मेकअप लगाने से पसीना और ऑयल बढ़ सकता है, जिससे स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं। इससे एक्ने और स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि दिन में हल्का और ब्रीथेबल मेकअप का ही इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source